5. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पदों पर
ट्रंप के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा लोगों की नजर सुरक्षा से जुड़े पदों को लेकर है। दरअसल, अमेरिका में सुरक्षा के कई आयाम और एजेंसियां हैं। ऐसे में होमलैंड सिक्योरिटी से लेकर सीआईए तक, ट्रंप प्रशासन में इन सभी में उनके करीबी शामिल रहेंगे।
- सुरक्षा से जुड़े पदों के लिए एक नाम भारतवंशी कश्यप पटेल का है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह अमेरिका की विदेश मामलों की खुफिया एजेंसी- सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के अगले निदेशक नियुक्त किए जा सकते हैं। पटेल लगातार डोनाल्ड ट्रंप के अभियान से भी जुड़े रहे हैं और उनके पिछले कार्यकाल में रक्षा और खुफिया विभागों में अहम उच्चस्तरीय जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
- इनमें एक नाम कीथ केलॉग का है, जो कि ट्रंप के पिछले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम कर चुके हैं। वह एक रिटायर्ड लेफ्टिनेट जनरल हैं और सुरक्षा मामलों में ट्रंप के अहम सलाहकार माने जाते हैं। वह यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के खिलाफ रहे हैं और युद्ध रुकवाने के लिए रूस-यूक्रेन को समझौते तक लाने की वकालत कर चुके हैं।
- इसके अलावा ट्रंप कैबिनेट में सुरक्षा से जुड़े पद के लिए एक नाम टॉम होमैन का भी है। उनका नाम इस वक्त होमलैंड सिक्योरिटी विभाग से जोड़ा जा रहा है, जो कि अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। दरअसल, वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में आव्रजन और कस्टम प्रवर्तन एजेंसी के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं। होमैन ने अवैध आव्रजन को अपने अभियान के केंद्र में रखा है। ट्रंप भी अपनी रैलियों के दौरान कई मौकों पर उनकी तारीफ कर चुके हैं।
संबंधित वीडियो