फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रूस-चीन के साथ फिर परमाणु नियंत्रण वार्ता शुरू करेंगे ट्रंप, रक्षा खर्च में कटौती की उम्मीद

Fri, 14 Feb 2025 04:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, देश के परमाणु निवारक के पुनर्निर्माण में निवेश किए जा रहे सैकड़ों अरबों डॉलर पर दुख जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिका के विरोधी भी अपने खर्च में कटौती करें। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस और चीन के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता फिर से शुरू करना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि तीनों देश अपने विशाल रक्षा बजट को आधे में कटौती करने पर सहमत हो सकते हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने देश के परमाणु निवारक के पुनर्निर्माण में निवेश किए जा रहे सैकड़ों अरबों डॉलर पर दुख जताया। ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिका के विरोधी भी अपने खर्च में कटौती करें। 

हम दुनिया को 50-100 बार नष्ट कर सकते हैं: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, 'हमारे लिए बिल्कुल नए परमाणु हथियार बनाने का कोई कारण नहीं है, हमारे पास पहले से ही बहुत सारे हथियार हैं। हम दुनिया को 50-100 बार नष्ट कर सकते हैं। फिर भी, हम नए परमाणु हथियार बना रहे हैं। हम सभी बहुत सारा पैसा खर्च कर रहे हैं, जिसे हम अन्य चीजों पर खर्च कर सकते है, जो वास्तव में अधिक उत्पादक हैं।'
विज्ञापन


पांच-छह वर्षों में परमाणु क्षमता हासिल कर लेगा चीन: ट्रंप
ट्रंप ने भविष्यवाणी की कि चीन 'पांच या छह वर्षों में' परमाणु क्षमता हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि अगर कभी हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा, तो संभवत: यह तबाही का कारण बनेगा। 

मध्य पूर्व-यूक्रेन में सामान्य स्थिति होने के बाद वार्ता की कोशिश करेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि वे मध्य पूर्व और यूक्रेन में स्थिति सामान्य होने के बाद रूस और चीन के साथ परमाणु वार्ता करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरी पहली मीटिंग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हो। मैं कहना चाहता हूं कि चलो अपने सैन्य बजट को आधा कर दें। मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में सक्षम होंगे।'

पहले भी ट्रंप ने चीन को परमाणु हथियार कटौती वार्ता में शामिल करने की कोशिश की
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में चीन को परमाणु हथियार कटौती वार्ता में शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहे। क्योंकि उस दौरान अमेरिका और रूस न्यू स्टार्ट नामक संधि के विस्तार पर बातचीत कर रहे थे। इस बीच, रूस ने बाइडन प्रशासन के दौरान न्यू स्टार्ट संधि में अपनी भागीदारी को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें