फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपग्रह की तस्वीरों में हांगकांग के पास दिखे चीन के बख्तरबंद वाहन, ट्रंप ने ट्वीट कर चेताया

Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

उपग्रह की तस्वीरों में शेनझेन शहर के एक खेल परिसर में चीन के अर्द्धसैन्य बल पीपुल्स आर्म्ड पुलिस के बख्तरबंद वाहन और अन्य गाड़ियां नजर आई हैं। इससे हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चीन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाने का संकेत मिलता है। सोमवार को माक्सर के वर्ल्डव्यू पर संग्रहित तस्वीरों में शेनझेन बे स्पोर्टस सेंटर में फुटबॉल स्टेडियम के इर्द-गिर्द 500 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई थीं। यह जगह बंदरगाह से कुछ दूरी पर है। पिछले दो महीने से हांगकांग में प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन



चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि यह पहले से चल रही कवायद का हिस्सा है और हांगकांग में प्रदर्शन से इसका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, बीजिंग में केंद्र सरकार ने प्रदर्शन को आतंकवाद का उभार बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि चीन सरकार हांगकांग से लगी अपनी सीमा की ओर सेना को भेज रही है और हर किसी को संयंमित और सुरक्षित रहना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें