फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार

Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Trump Thanks Iran: ईरान सरकार को लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान में फांसी पर रोक लगाने के लिए आभार जताया है। ट्रंप ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया है। 
 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में 28 दिसंबर के बाद से ही पूरे देश में अशांति फैली है। देश में महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था के चलते जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 2797 बताई। इसी के साथ इस आंकड़े के लगातार बढ़ने की आशंका जताई। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी देते नजर आ रहे थे, उनके तेवर में नरमी आई है।

विज्ञापन


ईरान सरकार का ट्रंप ने जताया धन्यवाद
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक असामान्य कदम उठाते हुए ईरानी सरकार को धन्यवाद दिया कि उसने सैकड़ों प्रदर्शकारी कैदियों को फांसी नहीं दी, जैसा कि उन्होंने कहा था कि ऐसा होने वाला था। ट्रंप ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया।



ट्रंप ने जानिए क्या कहा?
व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट के लिए रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान में 800 से ज्यादा लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। मैं इस फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। इसके बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लिखा कि 800 से अधिक लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात की बहुत इज्जत करता हूं कि ईरान की लीडरशिप ने कल होने वाली सभी फांसी (जो 800 से अधिक थीं) रद्द कर दी। धन्यवाद!
विज्ञापन



ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीते कुछ दिनों से वो यह संकेत दे रहे थे कि अगर ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनकारियों कैदियों की हत्याएं होती हैं, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि अब उनके ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि ईरान द्वारा फांसी टालने के फैसले के बाद अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की संभावना कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Trump: ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ
विज्ञापन


पीछे हटने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने पहले ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर लिखा था कि मदद आ रही है। लेकिन जब उनसे शुक्रवार को पूछा गया कि क्या अमेरिका अब भी हस्तक्षेप करेगा, तो उन्होंने कहा कि देखते हैं, आगे क्या होता है। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या अरब और इस्राइली अधिकारियों ने उन्हें ईरान पर हमला न करने के लिए राजी किया तो ट्रंप ने जवाब दिया कि किसी ने उनको नहीं मनाया। वह खुद से ही माने हैं।

ये भी पढ़ें: Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

उन्होंने कहा, 'कल 800 से ज्यादा फांसी तय थीं। किसी को फांसी नहीं दी गई। उन्हें रद्द कर दिया गया। इसका बहुत बड़ा असर पड़ा है। हालांकि ट्रंप यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि ईरान में प्रस्तावित फांसियों की पुष्टि उन्हें किस स्रोत से मिली। यह भी अहम है क्योंकि उनके बयानों के बावजूद ईरान में हालात अब भी जटिल बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कड़ी कार्रवाई और दमन के चलते देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन फिलहाल शांत पड़ गए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें