फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने किया खुलासा, टीके की 10 करोड़ डोज देगी मॉडर्ना, जल्द होगा करार

Wed, 12 Aug 2020 04:25 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके प्रशासन ने पूरी दुनिया के देशों से कहीं ज्यादा कोरोना के टेस्ट किए हैं। बहरहाल अब खबर है कि अमेरिका जल्द ही कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना से करार करने वाली है। इसकी पुष्टि स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कोरोना का टीका बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना से एक करार करेगी। इस संबंध में काफी कुछ तय भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस करार के तहत मॉडर्ना अपनी वैक्सीन की 10 करोड़ डोज अमेरिका को देगी। 
 


इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में कोरोना की टेस्टिंग दुनिया के बाकी देशों से कहीं ज्यादा हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अब तक 6.6 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जबकि डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत में 2.4 करोड़ टेस्ट ही किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें