फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बेघर लोगों को वाशिंगटन से निकालेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, इनकार करने पर जुर्माना या जेल; जबरन हटाने पर कई सवाल

Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि बेघर लोगों को तुरंत वाशिंगटन छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम आपको रहने के लिए जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर। हालांकि, बेघर लोगों को कहां ले जाया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी वाशिंगटन से बेघर लोगों को निकालने और दूसरी जगह बसाने की तैयारी कर रहे हैं। यदि कोई उनकी इस योजना से इनकार करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उसे जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है। हालांकि, कुछ वकीलों ने बेघर लोगों को शहर से जबरन हटाने पर सांविधानिक सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन में कानून-व्यवस्था को संघीय सरकार के नियंत्रण में लिया जाएगा और अपराध पर सख्ती की जाएगी। इसी योजना के तहत वे बेघर लोगों को शहर से बाहर ले जाने का इरादा रखते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की योजना क्या है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है।

शिविरों को खाली कराने से हल नहीं होगी समस्या 
वकीलों और अन्य लोगों का कहना है कि बेघर लोगों की समस्या को सिर्फ शिविरों को खाली करवाने से हल नहीं किया जा सकता है, और इसके लिए बेहतर तरीके मौजूद हैं। बेघर लोगों को कहां ले जाया जाएगा, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, वाशिंगटन में कितने बेघर लोग हैं, इसकी सटीक गणना प्राप्त करना मुश्किल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Attack on Sikh: अमेरिका में 70 वर्षीय सिख पर जानलेवा हमला, लॉस एंजिलिस का मामला; पुलिस नहीं मान रही घृणा अपराध

बेघर लोगों को तुरंत शहर छोड़ना होगा: ट्रंप
ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, 'बेघर लोगों को तुरंत शहर छोड़ना होगा। हम आपको रहने के लिए जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर।' 

मना करने वालों पर लग सकता है जुर्माना: लेविट 
मंगलवार को प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने व्हाइट हाउस में एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि बेघर लोगों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया स्थानीय पुलिस और संघीय एजेंसियां पहले से मौजूद कानूनों को लागू करेंगी, जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि शहर के नियम के मुताबिक, पुलिस बेघर शिविरों को हटाने की कार्रवाई कर सकती है। बेघर लोगों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वे शिविर छोड़कर किसी आश्रय गृह में जाएं और मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं लें। अगर वे मना करते हैं, तो उन पर जुर्माना लग सकता है या जेल भी हो सकती है।

बीते पांच महीनों में हटाए गए 70 बेघर शिविर 
कैरोलिन लेविट ने बताया कि बीते पांच महीनों में, अमेरिकी पार्क पुलिस ने 70 बेघर शिविरों को हटा दिया है और वहां रहने वालों को भी यही विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक, राष्ट्रीय उद्यान सेवा द्वारा संचालित जिला पार्कों में केवल दो बेघर शिविर बचे हैं, जिन्हें इसी हफ्ते हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine Conflict: जर्मनी यूक्रेन को देगा 500 मिलियन डॉलर की मदद, नाटो के नए सप्लाई रूट से होगी डिलीवरी

बेघरों के लिए और ज्यादा आश्रय उपलब्ध करा रहे जिला अधिकारी
वाशिंगटन के जिला अधिकारियों का कहना है कि वे बेघर लोगों के लिए और ज्यादा आश्रय स्थल उपलब्ध करा रहे हैं। यह इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि संघीय एजेंट शहर से बेघर लोगों को हटा देंगे। शहर के प्रशासक केविन डोनह्यू ने कहा कि आउटरीच कार्यकर्ता बेघर शिविरों का दौरा कर रहे हैं। उनके पास एक इमारत भी है, जहां जरूरत पड़ने पर 200 लोगों को रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आउटरीच काम पूरे हफ्ते और भी तेजी से जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें