फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump PC: वेनेजुएला सैन्य कार्रवाई को ट्रंप ने बताया शानदार, कहा- शांति स्थापित होने तक हम चलाएंगे देश

Sat, 03 Jan 2026 10:26 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

Donald Trump Press Conference: अमेरिका की वेनेजुएला पर स्ट्राइक और वहां के नेता निकोलस मादुरो से जुड़े सैन्य अभियान की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बारे में बताया।  
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वेनेजुएला में हुई सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा की। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने बताया कि जब तक उचित और सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक हम देश (वेनेजुएला) का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हवा, जमीन और समुद्र का इस्तेमाल करके एक शानदार हमला किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा हमला नहीं देखा गया था।
विज्ञापन


ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी का विवरण साझा करते हुए पत्रकारों से कहा, 'यह अमेरिकी इतिहास में अमेरिकी सैन्य शक्ति और क्षमता का सबसे आश्चर्यजनक, प्रभावी और शक्तिशाली प्रदर्शनों में से एक था।' ट्रंप ने आगे कहा कि हम वेनेजुएला के महान लोगों के लिए शांति, स्वतंत्रता और न्याय चाहते हैं, और इसमें वेनेजुएला के वे लोग भी शामिल हैं, जो अब संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं और अपने देश लौटना चाहते हैं। यह उनकी मातृभूमि है।

अमेरिका का 'एक बेहद मजबूत सैन्य किले' पर हमला
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्जा कर ले, जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का भला ना हो। हमने दशकों से ऐसा देखा है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने कराकस के मध्य में स्थित 'एक बेहद मजबूत सैन्य किले' पर हमला किया ताकि मादुरो को न्याय के कटघरे में लाया जा सके। उन्होंने इसकी तुलना ईरान के खिलाफ पहले हुए सैन्य अभियानों से की, जिनमें परमाणु लक्ष्य भी शामिल थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Conflict: मादुरो को पकड़ने के लिए वेनेजुएला के सैन्य बेस में घुसे थे अमेरिकी कमांडो, बेडरूम से घसीट कर ले गए

वेनेजुएला की सभी सैन्य क्षमताएं 'बेअसर'
उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश वह हासिल नहीं कर सकता जो अमेरिका ने कल हासिल किया। ट्रंप ने दावा किया कि इस हमले में वेनेजुएला की सभी सैन्य क्षमताएं 'बेअसर' हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की 'विशेष विशेषज्ञता' के कारण ऑपरेशन के दौरान कराकस की बत्तियां बुझा दी गईं। ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी दोनों अब अमेरिकी न्याय का सामना करेंगे, और बताया कि उन पर अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ "घातक नार्को-आतंकवाद अभियान" चलाने के लिए न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में मुकदमा चलाया गया है।

ये भी पढ़ें: US Venezuela Conflict: ट्रंप बोले- मैंने रियल टाइम देखी कार्रवाई, अब खुद बताया कहां हैं मादुरो और उनकी पत्नी?

वेनेजुएला में तेल कारोबार पर ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने आगे बताया कि जैसा कि सभी जानते हैं, वेनेजुएला में तेल का कारोबार लंबे समय से पूरी तरह ठप पड़ा है। वे जितना उत्पादन कर सकते थे और जितना विकास हो सकता था, उसकी तुलना में लगभग न के बराबर ही उत्पादन कर रहे थे। अब हमारी सबसे बड़ी तेल कंपनियां, वहां जाएंगी, अरबों डॉलर खर्च करेंगी, बुरी तरह क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, तेल के बुनियादी ढांचे को ठीक करेंगी और देश के लिए मुनाफा कमाना शुरू करेंगी।

ऑपरेशन के दूसरे चरण के लिए भी तैयार थे ट्रंप
इसी के साथ ट्रंप ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका दूसरा और कहीं ज्यादा बड़ा हमला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि शुरू में ऑपरेशन के दूसरे चरण के लिए तैयार थे और मान लिया था कि यह आवश्यक होगा, लेकिन पिछली रात के हमले की सफलता को देखते हुए अब शायद इसकी जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका वेनेजुएला युद्ध विश्लेषण: आखिर चाहते क्या हैं ट्रंप? कैसे दोहरा दी बुश वाली गलती, जानें भारत पर कितना असर
विज्ञापन


अमेरिका की जमीन पर चलेगा मुकदमा 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम वेनेजुएला के लोगों को अमीर, आजाद और सुरक्षित बनाएंगे। गैर-कानूनी तानाशाह मादुरो एक बहुत बड़े आपराधिक नेटवर्क का सरगना था, जो भारी मात्रा में जानलेवा और गैर-कानूनी ड्रग्स को यूनाइटेड स्टेट्स में तस्करी करने के लिए जिम्मेदार था। मादुरो और उसकी पत्नी को जल्द ही अमेरिकी न्याय की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा और अमेरिकी जमीन पर उन पर मुकदमा चलेगा। अभी वे एक जहाज पर हैं, जो आखिरकार न्यूयॉर्क जाएगा। और फिर मुझे लगता है न्यूयॉर्क और मियामी या फ्लोरिडा के बीच फैसला लिया जाएगा।

'वेनेजुएला के तेल पर लगा बैन पूरी तरह से लागू रहेगा'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यह बहुत सफल ऑपरेशन उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाएंगे या अमेरिकियों की जान को खतरे में डालेंगे। सबसे जरूरी बात यह है कि वेनेजुएला के तेल पर लगा बैन पूरी तरह से लागू रहेगा। वेनेजुएला के सभी राजनीतिक और सैन्य लोगों को यह समझना चाहिए कि मादुरो के साथ जो हुआ, वह उनके साथ भी हो सकता है, और अगर वे अपने लोगों के साथ न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और समान व्यवहार नहीं करेंगे तो उनके साथ भी ऐसा ही होगा। तानाशाह और आतंकवादी मादुरो आखिरकार वेनेजुएला से चला गया है। लोग आजाद हैं, वे फिर से आजाद हैं।'

ये भी पढ़ें: US Venezuela Conflict: मादुरो की आखिरी बैठक! हमले से ठीक पहले चीन के दूत से की थी मुलाकात

'हम तेल के बिजनेस में हैं, हम उन्हें तेल बेचेंगे'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'जहां तक दूसरे देशों की बात है, जिन्हें तेल चाहिए, हम तेल के बिजनेस में हैं। हम उन्हें तेल बेचेंगे। हम शायद बहुत अधिक मात्रा में तेल बेचेंगे क्योंकि वे अधिक उत्पादन नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उनका इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत खराब था। इसलिए हम दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचेंगे, जिनमें से कई अभी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि और भी बहुत से देश आएंगे।'

खबर से संबंधित अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें