US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देखेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की साथ मिलकर काम कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता आमने-सामने मिलकर युद्ध का समाधान निकालेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह देखेंगे कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की साथ मिलकर काम कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संबंध ज्यादा अच्छे नहीं हैं, लेकिन फिर भी उम्मीद है कि वे मिलकर (युद्ध का) समाधान निकालेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों नेता आमने-सामने की मुलाकात करें और बातचीत करें।
ट्रंप ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है और लोग मारे जा रहे हैं, जो बहुत गलत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अब तक सात युद्ध रोक दिए हैं और इस युद्ध को भी खत्म करना चाहते हैं, लेकिन यह अब तक सबसे मुश्किल साबित हो रहा है।