डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। उन्होंने करीब 30 मिनट तक भाषण दिया। अपने 2800 शब्दों से ज्यादा के भाषण में उन्होंने अमेरिका को बेहतर स्थिति में पहुंचाने के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी बात की। इनमें अमेरिका की घरेलू नीतियों में सुधार, बाकी देशों पर टैक्स लगाने की नीति और अन्य मुद्दे शामिल रहे।
ट्रंप के भाषण की लंबी अवधि की एक बड़ी वजह यह बताई गई कि समारोह के संसद भवन के अंदर शिफ्ट होने की वजह से उनके हजारों समर्थकों को वॉशिंगटन की भीषण सर्दी में अमेरिकी संसद के बाहर ठिठुरना नहीं पड़ा। ऐसे में ट्रंप ने अपने भाषण की अवधि को इस बार पहले से ज्यादा रखा।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ट्रंप का भाषण इतिहास में बाकी राष्ट्रपतियों की ओर से दिए गए भाषणों के मुकाबले कहां ठहरता है? अमेरिका के इतिहास में शपथग्रहण के दौरान सबसे लंबा और सबसे छोटा भाषण किसने दिया है? पिछले कार्यकाल में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कितना लंबा भाषण दिया था? इस मामले में ट्रंप से पहले जो बाइडन का क्या रिकॉर्ड रहा? आइये जानते हैं...
Donald Trump: दक्षिण सीमा पर आपातकाल, पनामा नहर से लेकर सेना और महंगाई तक, 10 ग्राफिक्स में ट्रंप के बड़े एलान
डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति।
- फोटो : अमर उजाला
2. अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबा शपथग्रहण का भाषण किसका?
दूसरी तरफ अमेरिका के इतिहास में शपथग्रहण के बाद सबसे लंबा भाषण विलियम हेनरी हैरिसन ने दिया। मजेदार बात यह है कि सबसे लंबा भाषण देने वाले हैरिसन अमेरिका के सबसे कम समय तक राष्ट्रपति रहे थे। उन्होंने 4 मार्च 1841 को वॉशिंगटन की कड़कड़ाती सर्दी में लोगों के बीच 8445 शब्दों का संबोधन दिया था। यह करीब 1 घंटे 40 मिनट तक चला था।
हालांकि, उनका राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के एक महीने बाद ही निधन हो गया था। उन्हें सर्दी के बाद निमोनिया हो गया था, जिसकी वजह शपथग्रहण के दौरान उनके इसी लंबे भाषण के लिए बाहर खड़े रहना माना जाता है, जिससे उन्हें ठंड लग गई। वे कुल मिलाकर 30 दिन, 12 घंटे और 30 मिनट ही अमेरिका के राष्ट्रपति रह पाए थे।
ट्रंप का पिछला भाषण कितना लंबा रहा था?
डोनाल्ड ट्रंप ने जब 2017 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, तब उनका भाषण 17 मिनट तक ही चला था। इस दौरान उन्होंने 1400 शब्दों से कुछ ज्यादा ही बोले थे। हालांकि, इस बार की तरह ही ट्रंप का पिछला शपथग्रहण के बाद दिया भाषण आव्रजन नीति और अर्थव्यवस्था पर आधारित था।
US: शरणार्थियों से युद्ध के मैदानों तक, ट्रंप की शपथ के बाद दुनिया में किन बदलाव के आसार, भारत पर क्या असर?
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
जो बाइडन के भाषण की अवधि क्या थी?
2020 में डोनाल्ड ट्रंप को हराने वाले जो बाइडन का शपथग्रहण के बाद दिया भाषण आधुनिक इतिहास में सबसे लंबा संबोधन रहा। इससे पहले 1985 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के दूसरे कार्यकाल के बाद दिए भाषण के नाम आधुनिक इतिहास का सबसे लंबा संबोधन था। हालांकि, अब ट्रंप ने 2025 के भाषण से आधुनिक युग में सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बना दिया है।