फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसानी से पद छोड़ने वाले नहीं ट्रंप, हावभाव से दिए कई संकेत

Sun, 10 Jan 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
US President Donald Trump - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हावभाव से इस बात के कई संकेत दे दिए हैं कि वह आसानी से पद छोड़ने वाले नहीं हैं बल्कि ऐसा किए जाने की कोशिश पर वह पूरी व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप की पूरी जिंदगी इस बात के सुरागों से भरी रही है कि वह आसानी से हार स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद का पूरा कार्यकाल अपरिपक्वता, भड़काऊ बयानबाजी, खुद को संतुष्ट करने वाली साजिश रचे जाने की थ्योरी और देशभक्तों के साथ एक अपने ही प्रकार के जुड़ाव से भरा रहा है।

ट्रंप के हार नहीं मानने के सुरागों ने तब प्रकाश की गति पकड़ी, जब ट्रंप चुनाव हार गए और उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इस सबका चरमबिंदु ही बुधवार को देखने को मिला, जब ट्रंप समर्थक राष्ट्रपति की तरफ से कैपिटल (अमेरिकी संसद) जाने और चोरी किए गए चुनाव के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना इससे आगे बढ़ गया और समर्थकों का बिल्डिंग पर कब्जा करना एक विस्फोटक टकराव में बदल गया। इसका नतीजा कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी और चार अन्य की मौत के तौर पर सामने आया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद और अपनी जिंदगी में अपने शब्दों और अपने ही कामों को सही मानने वाले ट्रंप ने अपनी दिवालिया प्रक्रियाओं को सफलता में बदला, राष्ट्रपति कार्यालय में मिले झटकों को सुनहरी उपलब्धियां बनाकर दिखाया और महाभियोग प्रक्रिया को खुद की शहादत बना दिया। लेकिन इसके बाद चुनावों के तौर पर उन्हें सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें