फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे की प्रेमिका कोरोना वायरस संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 02:40 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे की प्रेमिका कोरोना वायरस संक्रमित - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे की प्रेमिका किम्बर्ली गुइलफॉयले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ट्रंप के अभियान की वित्त समिति के चीफ ऑफ स्टाफ सर्जियो गोर ने बताया कि संक्रमित पाए जाने के बाद गुइलफॉयले को तुरंत पृथक कर दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच नतीजे की पुष्टि करने के लिए उनकी दोबारा जांच की जाएगी क्योंकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। गुइलफॉयले की तबीयत ठीक है और वह अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर रही हैं।

 गोर ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर संक्रमित नहीं पाए गए हैं लेकिन एहतियाती तौर पर वह पृथक-वास में हैं। वह भी अपने सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। यह प्रेमी युगल ट्रंप के पुन: चुनाव के लिए निधि जुटाने के वास्ते साउथ डकोटा में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें