फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: ट्रंप बोले- गाजा शांति समझौता पश्चिम एशिया के लिए एक ऐतिहासिक सुबह, संबोधन के दौरान संसद में हंगामा

Mon, 13 Oct 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस्राइली संसद (नेसेट) को संबोधित किया। उन्होंने इस बात को दोहराया कि उन्होंने आठ महीने में आठ संघर्षों को खत्म करवाया। ट्रंप ने यह भी कहा कि गाजा शांति समझौता पश्चिम एशिया के लिए एक नई सुबह है। इस बीच, संसद में एक सदस्य के हंगामे के कारण कुछ समय के लिए व्यवधान भी आया। 
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और गाजा के बीच शांति समझौता करने के लिए इस्राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस्राइली सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का एलान किया है। ट्रंप यह सम्मान पाने वाले पहले गैर इस्राइली नागरिक हैं। इसके साथ ही पीएम नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों की सरहाना की है। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली नेसेट को संबोधित किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अंधेरे और कैद में खौफनाक दो साल बिताने के बाद 20 बहादुर बंधक अब अपने परिवारों के पास वापस लौट रहे हैं। ट्रंप ने दोहराया, हमने आठ महीनों में आठ युद्ध निपटाए हैं, जिनमें यह भी शामिल है। ट्रंप ने कहा, अगर हम जंग में उतरते हैं, तो हम इसे ऐसे जीतते हैं, जैसा पहले कभी किसी ने नहीं जीता।

ट्रंप ने कहा, गाजा शांति समझौता मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) के लिए एक ऐतिहासिक सुबह है। उन्होंने कहा, नेतन्याहू से निपटना आसान नहीं है। यही बात उन्हें महान बनाती है। यही बात उन्हें बहुत अच्छा  बनाती है। आपने (नेतन्याहू) बहुत बढ़िया काम किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइली संसद में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्रंप का स्वागत, स्पीकर बोले- नोबेल पुरस्कार के लिए करेंगे समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति अरब और इस्लामी देशों की तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में शांति  योजना के लिए अरब और इस्लामी देशों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने एकजुट होकर हमास पर दबाव डाला और बंधकों को रिहा करने में मदद की। उन्होंने कहा, हमें बहुत मदद मिली। ऐसे कई लोग हैं, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा, यह इस्राइल और पूरी दुनिया के लिए एक अद्भुत कामयाबी है कि इन देशों ने शांति के साझेदार के रूप में मिलकर काम किया। उन्होंने आगे कहा, अब आने वाली पीढ़ियां इस क्षण को ऐसे याद रखेंगी, जब सब कुछ बदलना शुरू हो गया और बहुत ज्यादा बदलाव बेहतरी के लिए हुआ। यह केवल एक जंग का अंत नहीं है। यह इस्राइल और उसके सभी देशों के लिए महान सद्भाव और स्थायी सद्भाव की शुरुआत है। 

मैं युद्ध सुलझाने का विशेषज्ञ हूं: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह आठवां युद्ध होगा जिसे मैं सुलझा रहा हूं। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा, मैं युद्धों को सुलझाने का विशेषज्ञ हूं। मैं शांति स्थापित करने का विशेषज्ञ हूं। ऐसा करने मेरे लिए सम्मान की बात। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात तब कही है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खूनी झड़प और गोलीबारी हुई है। 
विज्ञापन


ट्रंप के भाषण के दौरान एक सदस्य ने किया हंगामा
ट्रंप के भाषण के दौरान नेसेट के एक सदस्य अयमैन ओदेह ने बाधा डाली और फलस्तीन को मान्यता देने की मांग की। ओदेह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, संसद में दिखावा असहनीय है। एक समूह ने नेतन्याहू का महिमामंडन किया गया, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इससे नेतन्याहू और उनकी सरकार गाजा में हुए मानवता के खिलाफ अपराधों और सैकड़ों हजारों फलस्तीनियों और हजारों इस्राइली लोगों की जान का जिम्मेदार होने से बच नहीं सकते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें