अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों का एक बाकायदा दस्तावेज पेश किया। इस दस्तावेज में ट्रंप सरकार की कथित उपलब्धियां दर्ज थीं। इस दौरान ट्रंप की एक अजीब हरकत ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान भी कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का मगंलवार को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियों का दस्तावेज दिखाया। हैरानी की बात ये रही कि उन्होंने मीडिया को दस्तावेज दिखाने के बाद खुद ही उसे जमीन पर पटक दिया। ट्रंप ने करीब दो घंटे तक मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध रुकवाने के दावे को दोहराया। ट्रंप ने फिर से नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के फैसलों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन
ट्रंप ने गिनाईं ये उपलब्धियां
ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। मंगलवार को उनके कार्यकाल को एक साल पूरा हो गया। इस दौरान ट्रंप ने दावोस में आयोजित हो रहे वैश्विक आर्थिक सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने एक साल के कार्यकाल में अपनी सरकार द्वारा हासिल कथित उपलब्धियों का जिक्र किया।
इसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों के अमेरिका में आने पर रोक और अमेरिका से करीब 26 लाख अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने का जिक्र किया।
ट्रंप ने अमेरिका में सड़क सुरक्षा को बेहतर करने के लिए व्यवसायिक ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य करने
एच-1बी वीजा आवेदन की फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने आदि कथित उपलब्धियों का जिक्र किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कामयाबी के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि पहले किसी भी राष्ट्रपति ने ऐसी कामयाबी हासिल नहीं की है और इसके बाद बंडल को जमीन पर पटक दिया।
इसके बाद ट्रंप ने मिनेसोटा से गिरफ्तार किए गए अवैध अप्रवासियों की तस्वीरें भी दिखाईं। तस्वीरें दिखाने के बाद ट्रंप ने उन्हें भी जमीन पर पटक दिया।