फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'आठ में से पांच युद्ध टैरिफ की धमकी से रुकवाए', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Sun, 23 Nov 2025 11:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर आठ में से पांच युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि टैरिफ के चलते अमेरिका को दुनिया भर के देशों से खरबों डॉलर मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टैरिफ नीति को कामयाब बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया दावा
ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ में से पांच लड़ाइयों को सीधे टैरिफ के खतरे की वजह से रोका। ट्रंप ने लिखा कि 'हम टैरिफ की वजह से विभिन्न देशों से टैरिफ और निवेश के रूप में खरबों डॉलर्स ले रहे हैं। मैंने आठ में से पांच युद्ध को टैरिफ की धमकी से रोका, क्योंकि अगर वे लड़ना बंद नहीं करते हैं तो उन पर टैरिफ लगने का खतरा है।' गौरतलब है कि ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: जेलेंस्की को ट्रंप का अल्टीमेटम, बोले- 27 तक शांति योजना स्वीकार करें वरना खो देंगे समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सराहा
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब अमेरिका में कोई महंगाई नहीं है जबकि जो बाइडन के समय में यह इतिहास में सबसे खराब थी। ट्रंप ने लिखा कि 'स्टॉक मार्केट 9 महीनों में 48वीं बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मदद की है और अमेरिका को लूटने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी, अमेरिका अब तक का सबसे अमीर, सबसे मजबूत और सबसे इज्जतदार स्थिति में है और इसके वजह उन्होंने खुद के राष्ट्रपति चुने जाने और टैरिफ को बताया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें