फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आलोचना पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को 'बेहद अयोग्य' राष्ट्रपति बताया

Mon, 18 May 2020 10:24 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
  • ट्रंप ने ओबामा को 'बेहद अयोग्य' राष्ट्रपति बताया
  • कोरोना पर ओबामा ने की थी ट्रंप की आलोचना 
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को रविवार को ‘बेहद अयोग्य ’राष्ट्रपति बताया। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब शनिवार को ओबामा ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के कामकाज के तरीकों की आलोचना की थी।

विज्ञापन


ट्रंप ने कैंप डेविड रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, वह (ओबामा) एक अयोग्य राष्ट्रपति थे। मैं यह कह सकता हूं। बेहद अयोग्य। ट्रंप ने ओबामा के बयान पर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही।

इससे पहले छात्रों को अपने संबोधन में ओबामा ने कहा था कि कोविड-19 महामारी ने अमेरिकी नेतृत्व का पर्दाफाश कर दिया है। ओबामा ने किसी अधिकारी का नाम लिए बिना कहा था कि इतने सारे प्रभारी क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनमें से बहुत से प्रभारी होने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं। बहरहाल, पूर्व राष्ट्रपति के दफ्तर से ट्रंप की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें