G20 Summit 2026 Miami: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने साथ ही देश को दी जाने वाली सभी सरकारी भुगतान और सब्सिडी रोकने का भी आदेश दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हैं। ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 समिट का भी बहिष्कार किया था। इस बीच अब उन्होंने अगले साल के G20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने दो टूक कहा कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
मियामी G20 में भाग लेने की इजाजत नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले ग्रुप ऑफ 20 (G20) शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भाग लेने से रोक रहे हैं। इसी साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की वैश्विक बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के साथ किए गए व्यवहार के कारण दक्षिण अफ्रीका को दिए जाने वाले "सभी भुगतान और सब्सिडी रोक देंगे।"
भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद
दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी देश की सदस्यता के लायक नहीं है, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं।