फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने शुरू की कार्रवाई, कर लागू करने वालों-रॉकेट वैज्ञानिकों और बैंक नियामकों की बर्खास्तगी

Thu, 20 Feb 2025 06:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

बैंक नियामकों, रॉकेट वैज्ञानिकों और कर प्रवर्तकों को हटाने की जानकारी संघीय एजेंसियों के कर्मचारियों ने दी है। सिविल सेवा का प्रबंधन करने वाली सरकारी एजेंसी, कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (ओपीएम) ने रात 8 बजे तक इसकी समयसीमा भी निर्धारित की है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चुटकन द्वारा राष्ट्रीय सिविल सेवा के अभूतपूर्व पुनर्निर्माण को जारी रखने के लिए ट्रंप प्रशासन को हरी झंडी देने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैंक नियामकों, रॉकेट वैज्ञानिकों और कर प्रवर्तकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने यह नहीं बताया है कि वह कितने लोगों को नौकरी से निकालने की योजना बना रहा है और अब तक बड़े पैमाने पर छंटनी के बारे में भी कोई संख्या नहीं बताई गई है। लेकिन इसकी समयसीमा तय हो चुकी है। बैंक नियामकों, रॉकेट वैज्ञानिकों और कर प्रवर्तकों को हटाने की जानकारी संघीय एजेंसियों के कर्मचारियों ने दी है। सिविल सेवा का प्रबंधन करने वाली सरकारी एजेंसी, कार्मिक प्रबंधन कार्यालय (ओपीएम) ने रात 8 बजे तक इसकी समयसीमा भी निर्धारित की है। प्रवक्ता ने कहा, कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों को उन परिवीक्षाधीन कर्मचारियों की सूची देने के लिए कहा है जिन्हें अब तक हटा दिया गया है और जिन्हें वे बनाए रखना चाहते हैं।

सीमा पर गिरफ्तारियों में 39 प्रतिशत की गिरावट
मेक्सिको से लगती सीमा पार कर अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या में इस साल जनवरी में एक महीने पहले की तुलना में 39 प्रतिशत कम हुई है। यह गिरावट राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें