फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों को तुर्की-सीरिया मामले में मध्यस्थता करने को कहा

Fri, 11 Oct 2019 06:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

तुर्की-सीरिया संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों को कहा है कि वह इस मामले को शांत करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाएं। इससे पहले ट्रंप ने सीरिया से अपनी सेना हटा ली थी, जिसके तुरंत बाद तुर्की ने उत्तरी सीरिया पर बम बरसाए थे। इसमें सात नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन




हालांकि, सेना हटाने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के सहयोगी तुर्की को चेतावनी दी थी कि यदि उसने सीरिया के खिलाफ कार्रवाई की तो उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। अमेरिका के कदम से आईएस के खिलाफ लड़ाई में उसके मुख्य सहयोगी कुर्द अकेले पड़ गए थे। 

चेतावनी के बाद भी तुर्की के इस कदम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि तुर्की तर्कसंगत कार्य करेगा। तुर्की की अर्थव्यवस्था के खिलाफ चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तरी सीरिया में अंकारा ने अपने ऑपरेशन को यथासंभव मानवीय रूप से नहीं किया तो वह प्रतिबंधों के कहीं अधिक सख्त कदम उठाने पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें