फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटो बैठक में डोनाल्ड ट्रंप का एलान, कैंप डेविड में होगा जी-7 शिखर सम्मेलन

Wed, 04 Dec 2019 05:31 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले साल होने वाला जी-7 सम्मेलन मैरीलैंड में कैंप डेविड में होगा। इससे पहले व्हाइट हाउस ने सम्मेलन का आयोजन मियामी के पास ट्रंप नेशनल डोरल में होने की बात कही थी। हालांकि, तुरंत ही इस फैसले को वापस ले लिया गया था। 

विज्ञापन


लंदन में हो रही एक नाटो बैठक में ट्रंप ने कहा, 'हम इसे कैंप डेविड में आयोजित करने जा रहे हैं और यहां हम कुछ विशेष चीजें करेंगे।' बता दें कि जी-7 सात शीर्ष औद्योगिक देशों का समूह है। इसमें ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें