फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'ईरान पर हमले को लेकर क्या सोचता हूं, किसी को पता नहीं....', ट्रंप ने WSJ की रिपोर्ट को किया खारिज

Thu, 19 Jun 2025 08:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की मंजूरी संबंधी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है और लोग सिर्फ कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने ईरान पर हमले की योजना को निजी तौर पर मंजूरी दे दी थी। लेकिन अंतिम मंजूरी देने में इसलिए देरी की, ताकि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान तनाव: रूस ने अमेरिका को चेताया- दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील

ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल पर लिखा, वॉल स्ट्रीट जर्नल को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मैं ईरान को लेकर क्या सोचता हूं! इससे पहले, ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि वह अब भी इस पर फैसला नहीं ले पाए हैं कि हमला करना है या नहीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, देखते हैं क्या होता है। मुझसे हर कोई इस बारे में पूछ रहा है। लेकिन मैंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की मंजूरी को लेकर एक अमेरिकी अखबार में छपी रिपोर्ट को खारिज किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है और लोग केवल अटकलें लगा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान तनाव: रूस ने अमेरिका को चेताया- दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील

कोई नहीं जानता मैं क्या करने वाला हूं: ट्रंप
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर इस्राइल की बमबारी में शामिल होगा या नहीं, इस पर ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा कि अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैं कर भी सकता हूं, नहीं भी कर सकता हूं। मतलब कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं। 

रिपोर्ट में क्या कहा गया था
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया था कि उन्होंने ईरान पर हमले के प्लान को मंजूरी दे दी है, लेकिन उन्होंने अंतिम आदेश इसलिए रोक रखा है ताकि पता चले कि क्या तेहरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ा है नहीं। 

'हमारे पास ईरानी परमाणु ठिकानों को नष्ट करकने की क्षमता'
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस्राइल की कार्रवाई से ईरानी सरकार गिर सकती है, तो उन्होंने कहा, बेशक, कुछ भी हो सकता है। उन्होंने फोर्डो परमाणु केंद्र का जिक्र करते हुए कहा, हमारे पास इसे नष्ट करने की क्षमता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं यह करूंगा। विशेषज्ञों के अनुसार, फोर्डो को निशाना बनाने के लिए इस्राइल को अमेरिका की सैन्य मदद की जरूरत पड़ सकती है। 
विज्ञापन


खामेनेई का जवाब
ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामनेई ने एक रिकॉर्डेड भाषण में ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा, अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अमेरिकी सैन्य दखल से अपूरणीय क्षति होगी। ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण नहीं करेगा। 

ईरान के पुलिस मुख्यालय को नष्ट कर दिया: आईडीएफ
वहीं इस्राइल ने कहा कि उसकी सेना ने ईरान के पुलिस मुख्यालय को बमबारी में नष्ट कर दिया है। साथ ही मिसाइल हमले और उत्तर इस्राइल में ड्रोन भी रोके हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम परमाणु ठिकानों, मिसाइलों, मुख्यालय और शासन के प्रतीकों को एक-एक करके निशाना बना रहे हैं। 
उन्होंने ट्रंप को धन्यवाद भी दिया और उन्हें इस्राइल का महान मित्र बताया और कहा कि दोनों नेता लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें