फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: हमास पर इस्राइल के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने का बढ़ेगा दबाव? जो बाइडन ने कतर से की बात

Tue, 04 Jun 2024 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल बीते छह महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर दुनिया भर के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में लोग बड़ी संख्या में इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वो लगातार गाजा में जंग रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तीन दिन पहले ही गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए इस्राइल के प्रस्ताव का एलान किया था। वहीं, अब राष्ट्रपति ने एक बार फिर इस समझौते को लेकर कतर के अमीर से बात की। इस दौरान उन्होंने हमास पर संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


 एक ठोस रोडमैप
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बातचीत कर चर्चा की कि कैसे युद्धविराम और बंधक समझौता गाजा में संकट को समाप्त करने के लिए एक ठोस रोडमैप बनाया जा सकता है। राष्ट्रपति बाइडन ने गाजा में बंधक बनाए गए सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए किए गए प्रयासों के लिए उन्हें और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। 

कतर के अमीर से बात
उन्होंने एक्स पर कहा, 'मैंने आज अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बातचीत की। इस दौरान यह चर्चा की गई कैसे युद्ध विराम और बंधक समझौते के लिए एक योजना बनाई जा सकती है। मैंने आमिर तमीम से हमास की समझौते की स्वीकृति सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित उपायों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया और गाजा में पकड़े गए सभी बंधकों की रिहाई को सुरक्षित करने के उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।'
विज्ञापन


पोस्ट में कहा गया है, 'अमेरिका, मिस्र और कतर के साथ मिलकर इस समझौते को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।'

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि इस्राइल ने एक नया प्रस्ताव रखा है, जो गाजा में हमास के साथ चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम का रोडमैप प्रदान करता है और आतंकवादी समूह द्वारा बंधक बनाए गए सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करता है।

यह है मामला
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 34,622 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें