US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के बाद अब अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व कर रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क से मुलाकात की। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकार (सीईओ) मस्क अपने तीन बच्चों के साथ प्रधानमंत्री से मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मस्क के तीन बच्चे एक्स, स्ट्राइजर और अजूर भी अपनी मां के साथ वहां पर मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि इस बैठक में नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, इलेक्ट्रिक वाहन और भारत में बढ़ते तकनीकी क्षेत्र पर चर्चा की गई होगी। मस्क पहले भारत में टेस्ला का विस्तार करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। भारत अब इलेक्ट्रिक वाहन और अंतरिक्ष उद्योग में एक अहम भूमिका निभा रहा है और इस मुलाकात के बाद मस्क के उद्यमों और भारतीय बाजार के बीच संबंधों में मजबूत देखने को मिल सकती है।