फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Peace Deal: यूक्रेन युद्ध रोकने की अमेरिकी पहल ने बढ़ाई कूटनीतिक हलचल, लगातार बैठकों से बढ़ी उमीदें

Fri, 05 Dec 2025 01:01 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका की ताजा शांति पहल के बाद यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच लगातार कूटनीतिक बैठकों की रफ्तार तेज हो गई है। नवंबर से दिसंबर तक हुई अहम वार्ताओं की पूरी टाइमलाइन जानें...
विज्ञापन
यूक्रेन-रूस जंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की ताजा पहल ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में एक बार फिर तेजी ला दी है। करीब चार साल से जारी इस युद्ध को रोकने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के अधिकारियों की वैश्विक स्तर पर लगातार बैठकें हुईं, जिसे कूटनीतिक हलकों में शटल डिप्लोमेसी कहा जा रहा है। दुनिया के अलग–अलग हिस्सों में इन देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर संभावित शांति समझौते पर चर्चा की।

विज्ञापन


आइए देखते हैं इस कूटनीतिक गतिविधि की पूरी टाइमलाइन-

19 नवंबर, 2025
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की तुर्की पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युद्ध समाप्ति की बातचीत को फिर से गति देने के लिए है। इसी समय 28-पॉइंट वाले एक कथित शांति प्रस्ताव की खबरें सामने आईं, जिसे अमेरिका और रूस ने मिलकर तैयार किया बताया गया, हालांकि आलोचकों के अनुसार यह मसौदा रूस के पक्ष में ज्यादा झुका हुआ है।

20 नवंबर, 2025
अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल कीव पहुंचे और राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें अमेरिका समर्थित शांति प्रस्ताव पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


23 नवंबर, 2025
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जिनेवा में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से मिले। यूक्रेन की ओर से वार्ता का नेतृत्व तब राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ रहे एंड्री यरमक ने किया। दोनों पक्षों ने प्रगति का हवाला दिया, लेकिन कोई खास विवरण साझा नहीं किया। यरमक ने यूरोपीय सुरक्षा अधिकारियों से भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें:- 'यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए बातचीत मुश्किल काम', अमेरिकी प्रतिनिधियों की बैठक के बाद पुतिन का बयान

24–25 नवंबर, 2025
ड्रिस्कॉल की मुलाकातें अबू धाबी (यूएई) में रूसी प्रतिनिधियों से हुईं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव के मुताबिक, वार्ता में शांति योजना पर गहराई से चर्चा नहीं हुई।

30 नवंबर, 2025
यूक्रेन के नए वार्ताकार रुस्टेम उमेरोव ने फ्लोरिडा में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की। उमेरोव को हाल ही में यरमक की जगह जिम्मेदारी दी गई थी, जो ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी भ्रष्टाचार जांच के बीच पद से हटे थे।

1 दिसंबर, 2025
जेलेंस्की पेरिस पहुंचे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को फ्लोरिडा वार्ता के परिणामों से अवगत कराया। इसी बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रूस के अधिकारियों से मिलने मॉस्को पहुंच चुका था।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद कहां-कहां गए पुतिन? सूची में अमेरिका-चीन भी शामिल
विज्ञापन


2 दिसंबर, 2025
मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी प्रतिनिधियों की टीम से लगभग पांच घंटे की मुलाकात की। बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर, स्टीवन विटकॉफ, रूसी दूत किरील दिमित्रिएव और वरिष्ठ सलाहकार उशाकोव शामिल थे। उशाकोव ने बैठक को “रचनात्मक” बताया, लेकिन कहा कि अभी बहुत काम बाकी है।

उसी दिन जेलेंस्की ने आयरलैंड में फ्लोरिडा से लौटे प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अब अमेरिका के उस दल के रूस से लौटने के बाद के संदेश का इंतजार कर रहा है।

4 दिसंबर, 2025
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर फ्लोरिडा लौटा जहां मॉस्को से लौटे अमेरिकी अधिकारियों के साथ उनकी बैठक तय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें