US: वर्जीनिया के ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदूकधारी की मौत हो गई, लेकिन उसकी पहचान और मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संघीय एजेंसियां जांच में लगी हैं। पढ़ें रिपोर्ट-
वर्जीनिया के ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जिससे दो लोग गंभीर रूस से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका के विश्वविद्यालयों में गोलीबारी की घटनाओं में यह ताजा मामला है। अमेरिका में बंदूक हिंसा अन्य पश्चिमी देशों की तुलना में लगातार अधिक बनी हुई है।
विज्ञापन
बंदूकधारी की मौत कैसे हुई?
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद बंदूकधारी मृत पाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उसकी मौत कैसे हुई। बंदूकधारी की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है।
घटना का समय और स्थान
विश्वविद्यालय ने आपात चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हमलावर ने स्थानीय समयानुसार सुबह 10:49 बजे कॉन्स्टेंट हॉल में गोली चलाई, जो विश्वविद्यालय के बिजनेस कॉलेज का केंद्र है। हमले का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ित गंभीर हालत में हैं।
संघीय एजेंसियों ने शुरू की जांच
संघीय शराब, तम्बाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनके एजेंट मौके पर मौजूद हैं और जांच में मदद कर रहे हैं।
गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्जर ने भी संकेत दिया कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरी प्रशासनिक टीम स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों के संपर्क में है और राज्य की मदद ओल्ड डोमिनियन विश्वविद्यालय को समर्थन देने के लिए सक्रिय है।