फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी हमला मामला : कार्रवाई के लिए भारतीय राजदूत ने अमेरिकी अधिकारियों की तारीफ की

Mon, 22 Jul 2019 02:37 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
पुजारी पर हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिकों ने न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में एक पुजारी पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्वीन्स के ग्लेन ओक्स स्थित शिव शक्ति पीठ के पुजारी स्वामी हरीश चन्द्र पुरी की एक व्यक्ति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। और वह व्यक्ति ‘यह हमारा घर है’ चिल्ला रहा था।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग और टॉम सोजी ने इस हिंसक हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि वे हिन्दू समुदाय के साथ हैं। क्वीन्स पूरी दुनिया से आने वाले विविध लोगों से बने समुदाय का घर है।

न्यूयॉर्क में महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने रविवार को पुजारी पुरी से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


चक्रवर्ती ने ट्वीट किया, ‘शिव शक्ति पीठ के स्वामी जी से मिला, जिनपर हमला किया गया था। वह घर पर हैं, स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और वापस मंदिर जाने लगे हैं। हमलावर की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस को धन्यवाद। सहयोग के लिए ग्रेस मेंग और टॉम सोजी तथा भारतीय समुदाय का शुक्रिया।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें