फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल लोकतंत्र की परीक्षा थी, लोग खरे उतरे : बाइडन

Fri, 27 Nov 2020 01:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, विलमिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अमेरिकी चुनाव लोकतंत्र की एक परीक्षा थी और रिकॉर्ड मतदान कर लोग इसमें खरे उतरे। अपने ‘थैंक्सगिविंग’ संबोधन में बाइडन ने कहा कि हमें लोकतंत्र का आभारी होना चाहिए। इस साल चुनाव में, हमने देखा कि रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों ने अपने पवित्र मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


डेलावेयर के विलमिंगटन में ‘थैंक्सगिविंग’ संबोधन के दौरान बाइडन ने कहा, 'जरा सोचें कि वैश्विक महामारी के बीच, अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक लोगों ने वोट किया।' उन्होंने कहा कि देश की वायरस से लड़ाई जारी है और इसे मात देने के लिए अपने प्रयास दोगुने करें। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से अधिक लोगों ने वोट दिया। यह बेहद असाधारण है। बाइडन ने कहा कि यदि आपको जानना है कि अमेरिका के दिल की गहराई में क्या धड़कता है तो यह ‘लोकतंत्र’ है।


अपने जीवन, अपने अधिकार और अपने नेता को चुनने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार। इस साल हमारे लोकतंत्र की परीक्षा हुई और हमने पाया कि इस देश के लोग इसमें खरे उतरे। उन्होंने देश से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, आप चाहते हैं कि डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन्स और निर्दलीय सभी एक साथ आएं और एक साथ काम करें। मैं भी यही करना चाहता हूं।
विज्ञापन


हम वायरस से लड़ रहे हैं, एक-दूसरे से नहीं
अमेरिका में थैंक्सगिविंग दिवस भारतीय समयानुसार शुक्रवार को मनाया जाएगा। लेकिन इसकी पूर्व संध्या पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने देश के लोगों से कोरोना वायरस के मद्देनजर सार्वजनिक समारोह नहीं मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना होगा कि हम वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, एक-दूसरे के खिलाफ नहीं। यह वही क्षण है, जहां हमें कोशिशें दोहरी करनी होंगी। हम इसके खिलाफ एकजुट हैं।

ट्रंप ने किए जीत के बेबुनियाद दावे, डेमोक्रेटों पर धोखाधड़ी के आरोप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आम चुनाव में अपनी जीत के बेबुनियादी दावे किए और मतदान में धोखाधड़ी की जांच की बात दोहराई। ट्रंप ने गेट्टीसबर्ग में पेनसिल्वेनिया रिपब्लिकनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह वह चुनाव थे, जिनमें हमने आराम से जीत हासिल की। हम भारी मतों से जीते। वास्तव में ट्रंप यहां 1,50,000 मतों से हारे हैं। ट्रंप ने यहां कार्यक्रम में फोन के जरिए 11 मिनट भाषण दिया और एक बार फिर जोर दिया कि बाइडन के लिए चुनाव में ‘धांधली’ की गई। हालांकि उन्होंने अधिकारियों से चुनाव खत्म होने की बात भी कही।

पूर्व एनएसए फ्लिन को माफी दफ्तर के अंतिम दिनों के संकेत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व एनएसए माइकल फ्लिन को माफी दे दी है। इसे उनका व्हाइट हाउस में अंतिम कुछ सप्ताह तक रहने का संकेत माना जा रहा है। साल 2016 चुनाव में रूस के दखल देने की जांच में एफबीआई से झूठ बोलने के मामले में फ्लिन दोषी पाए गए थे। ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा- यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि जनरल माइकल टी फ्लिन को पूरी माफी दी जा रही है। फ्लिन और उनके परिवार को बधाई। मुझे पता है कि अब आपकी थैंक्सगिविंग बेहतरीन होगी।

बाइडन को आठ करोड़ वोट, ट्रंप ने भी बनाया रिकॉर्ड
डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन आठ करोड़ से ज्यादा लोकप्रिय मत पाने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बन गए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि देश में अभी मतगणना जारी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बाइडन को 8,00,11,000 मत मिल चुके हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 7,38,00,000 मत प्राप्त हुए। वहीं, ट्रंप दूसरे सबसे ज्यादा लोकप्रिय मत पाने वाले प्रत्याशी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें