फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US को चाहिए भारतीय प्रतिभा: विज्ञान में भारतीय छात्रों की जरूरत; उप-विदेश मंत्री ने अधिकतम भर्ती पर दिया जोर

Tue, 25 Jun 2024 03:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका को भारत की युवा प्रतिभा बड़ी मात्रा में चाहिए। विज्ञान में भारतीय छात्रों की जरूरत पर राजनयिक के बयान के बाद उप-विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की अधिकतम भर्ती पर जोर दिया है। उन्होंने भारत को महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार करार दिया।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय छात्रों की पढ़ाई के बारे में उप-विदेशमंत्री कुर्ट कैंपबेल ने कहा, देश में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की बड़ी संख्या में जरूरत है। इससे पहले एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि विज्ञान की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों की जरूरत है। मानविकी की पढ़ाई के लिए राजनयिक ने चीनी छात्रों की जरूरत पर बल दिया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एएनआई ने बताया कि अमेरिका के उप-विदेशमंत्री कर्ट कैंपबेल ने कहा कि अमेरिका को इन क्षेत्रों में अधिकाधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती करने की जरूरत है, लेकिन केवल भारत से। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार बनता जा रहा है। उनके देश में चीनी छात्रों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें