फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है मेरा... अमेरिकी जवानों ने गाया बॉलीवुड का यह गाना, भारतीय राजदूत ने किया वीडियो शेयर, यहां देखें

Mon, 29 Mar 2021 08:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना के जवान - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिकी नौसेना के सदस्यों ने अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत बॉलीवुड की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना - 'ये जो देश है तेरा, स्वदेस है मेरा, तुझे है पुकारा...' बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया।  अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने इसका वीडियो सोशल मीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना ने 27 मार्च की रात डिनर के दौरान यह गाना गया। इस डिनर में अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस (सीएनओ) माइकल एम गिल्डे और भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। संधू ने फिल्म स्वदेस से ये जो देश है तेरा... गाते हुए अधिकारियों का एक एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने लिखा: "यह एक दोस्ती का बंधन है, जिसे कभी नहीं तोड़ा जा सकता।"

 
यह गाना 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस के लिए एआर रहमान ने गाया था। इस वीडियो में यूएस नेवी बैंड के गायकों और इंस्ट्रयूमेंट बजाने वाली एक टीम को उनकी वर्दी में कपड़े पहने गाना गाते देखा जा सकता है। 1.5 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर पर दो लाख 10 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।  
विज्ञापन


डिनर में अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा भी हुई, लेकिन इस गाने ने सभी का दिल जीत लिया। संधू ने एक और ट्वीट कर लिखा, ''अद्भुत शाम की मेजबानी के लिए यूएस सीएनओ एडमिरल गिल्डे को धन्यवाद। संधू ने लिखा कि वह भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।''
विज्ञापन


अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस माइकल एम गिल्डे ने कहा, हम इंडो-पैसिफिक और उसके बाहर एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी नियम-आधारित सहयोग को बढ़ावा देंगे।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें