फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद के बीच अमेरिकी नौसेना का दक्षिण चीन सागर में अभ्यास

Sat, 04 Jul 2020 09:00 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर में अभ्यास करती अमेरिकी नौसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए 'ड्यूल कैरियर ऑपरेशन' और अभ्यास कर रही है। भारत और चीन के बीच लद्दाख में महीनों से चल रहे सीमा गतिरोध के बीच अमेरिकी नौसेना का यह अभ्यास दर्शाता है कि वह भारत के साथ है। 

विज्ञापन


रोनल्ड रीगन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के लिए 'एक्रीडीशन इन पब्लिक रिलेशन एंड मिलिट्री पब्लिक अफेयर्स' अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर शॉन ब्रोफी ने कहा, यूएसएस निमित्ज (सीवीएन 68) और यूएसएस रोनल्ड रीगन (सीवीएन 76) दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए अभ्यास कर रही है। 
 

हाल ही में चीनी सैन्य आक्रामकता को मुंहतोड़ जवाब देने और भारत समेत एशियाई क्षेत्रों में अन्य देशों को समर्थन देने के लिए के लिए अमेरिका ने अपने सैनिकों को यूरोप से स्थानांतरित कर यहां तैनात कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन के एप्स पर प्रतिबंध लगाने की असल वजह आई सामने, सरकार ने इसलिए लिया फैसला

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि भारत और दक्षिण पूर्ण एशियाई देशों को चीन से खतरे को देखते हुए अमेरिका यूरोप में अपने सैनिकों की मौजूदगी को कम रहा है और उन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तैनात कर रहा है। 

पोम्पियो से जब पूछा गया कि आखिर अमेरिका ने जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम क्यों कर दी, तो उन्होंने कहा कि वहां सैनिकों की संख्या इसलिए कम है, क्योंकि उन्हें दूसरी जगहों पर तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन में सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हरकतें भारत, वियतनाम, मलयेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण चीन सागर के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें