चीन ने सीपीईसी से पाकिस्तान का आर्थिक जोखिम गहरा होने की आलोचनाओं को खारिज कर दिया। चीन ने कहा कि इस पहल के तहत विकसित की जा रही 20 प्रतिशत से भी कम परियोजनाओं में चीन के ऋण का उपयोग हो रहा है। चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ यानी ओबीओआरी परियोजना पर आगे बढ़ने के साथ ही इसकी कड़ी आलोचना भी हो रही है।
आलोचकों का कहना है कि चीनी परियोजनाएं उनकी व्यवहारिकता का पर्याप्त अध्ययन किए बगैर भारी ब्याज दर पर निर्मित की जा रही हैं। इससे छोटे देश भारी कर्ज में डूब जाएंगे। भारत ने ओबीओआर के तहत आने वाली सीपीईसी परियोजना का विरोध किया है, क्योंकि यह विवादित परियोजना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरती है।