फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Montana Bar Shooting: अमेरिका के मोंटाना में बार में हुई गोलीबारी, चार की मौत; संदिग्ध की तलाश जारी

Sat, 02 Aug 2025 02:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोंटाना

सार

अमेरिका के मोंटाना राज्य के अनाकोंडा इलाके के एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एसडब्ल्यूएटी टीम ने संदिग्ध के घर की तलाशी ली, लेकिन वह फरार है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मोंटाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोंटाना के अनाकोंडा इलाके में एक बार पर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस अभी संदिग्ध की तलाश कर रही है। ग्रेनाइट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आरोपी की जगह पर एसडब्ल्यूएटी टीम ने छापा मारा लेकिन वह अब भी फरार है। 

गोलीबारी के कारण और घायल लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं मोंटाना क्षेत्र को कवर करने वाली एफबीआई की साल्ट लेक सिटी शाखा पुलिस की जांच में मदद कर रही है, लेकिन इस मामले से जुड़ी सभी पूछताछ स्थानीय अधिकारियों को सौंप दी गई है। फिलहाल गोलीबारी की वजह और घायल हुए अन्य लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें