जांच में पता चला है कि बोएलटर को साल 2016 में गवर्नर की वर्कफोर्स डेवलेपमेंट बोर्ड में नियुक्ति हुई थी। ये वोर्फोर्स बोर्ड ही मिनेसोटा के गवर्नर को सलाह देता है। बोएलटर द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मिनेसोटा में हुई गोलीबारी के आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। संदिग्ध आरोपी की पहचान वेंस लूथर बोएलटर के रूप में हुई है। 57 वर्षीय वेंस बोएलटर पर ही मिनेसोटा के राज्य विधायक मेलिसा होर्टमैन और उनके पति की हत्या और स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी पर गोली चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने दोस्त को किया था मैसेज
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ग्रे रंग की काउबॉय हैट पहने हुए था। एफबीआई ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। बोएलटर के दोस्त रहे डेविड कार्लसन (59 वर्षीय) ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वे दोनों एक ही घर में रहते थे और दोनों करीब एक साल तक साथ रहे। शुक्रवार की रात उसने आखिरी बार बोएलटर को देखा था और शनिवार सुबह 6 बजे उसके पास बोएलटर का एक मैसेज आया था। इस मैसेज में बोएलटर ने लिखा कि 'वह शायद जल्द मरने वाला है।' कार्लसन ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
जांच में पता चला है कि बोएलटर को साल 2016 में गवर्नर की वर्कफोर्स डेवलेपमेंट बोर्ड में नियुक्ति हुई थी। ये वोर्फोर्स बोर्ड ही मिनेसोटा के गवर्नर को सलाह देता है। बोएलटर द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
राजनीतिक दुश्मनी की आशंका भी नहीं
अभी तक की जांच में पता चला है कि बोएलटर किसी भी राजनीतिक पार्टी का कट्टर समर्थक नहीं था। ऐसे में राजनीतिक दुश्मनी की बात भी गले नहीं उतर रही है। कार्लसन ने बताया कि बोएलटर ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट किया था और वह भी गर्भपात विरोधी था, लेकिन वह किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर बिल्कुल गुस्से में नहीं था। बोएलटर पूर्व में एक सिक्योरिटी कंपनी का मालिक था, लेकिन हाल के दिनों में बेरोजगार था। एक महीने पहले बोएलटर ने लिंकडन पर लिखा था कि वह फूड इंडस्ट्री में नौकरी की तलाश में है और टेक्सास, मिनेसोटा, फ्लोरिडा और वॉशिंगटन डीसी में काम कर सकता है।