फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ेगा तनाव: नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर अमेरिका ने किया हमला, चालक दल सुरक्षित

Fri, 27 Nov 2026 11:28 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, तेहरान

सार

अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और व्यापारिक जहाज को निष्क्रिय कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, पलाऊ के झंडे वाला जहाज एमवी पैसिफिक आर्चर गुरुवार को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और व्यापारिक जहाज को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर दिया है। यह कार्रवाई ओमान की खाड़ी में की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, पलाऊ के झंडे वाला एमवी पैसिफिक आर्चर गुरुवार को अमेरिकी नाकेबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सैन्य विमान से जहाज के पिछले हिस्से पर सटीक हथियारों से हमला किया गया। इससे जहाज की प्रणोदन प्रणाली यानी आगे बढ़ने की क्षमता बंद हो गई। सेना ने बताया कि जहाज पर मौजूद नागरिक चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

ईरान के बंदरगाह से रवाना हुआ था जहाज
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, पैसिफिक आर्चर ईरान के बंदरगाह बंदर अब्बास से रवाना हुआ था। इसके बाद उसने अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइटों पर इसकी मंजिल सिंगापुर बताई गई थी।
विज्ञापन


अमेरिका ने अप्रैल से ईरान के बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी कर रखी है। हालांकि, तेहरान के साथ शांति वार्ता के दौरान गर्मियों में इसे कुछ समय के लिए हटा लिया गया था। जुलाई में नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी गई।

158 जहाजों का रास्ता बदलने का दावा
अमेरिकी सेना का कहना है कि नाकेबंदी दोबारा शुरू होने के बाद से उसने 158 व्यापारिक जहाजों को रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया है। वहीं, आदेश नहीं मानने वाले जहाजों को निष्क्रिय करने की कार्रवाई भी की गई है।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, वसंत में नाकेबंदी शुरू होने के बाद से पैसिफिक आर्चर कम से कम 15वां ऐसा जहाज है, जिसे सार्वजनिक रूप से निष्क्रिय किए जाने की जानकारी दी गई है। गर्मियों में नाकेबंदी दोबारा लागू होने के बाद यह छठा जहाज है। इससे पहले सात नवंबर को एक अन्य जहाज को निष्क्रिय किया गया था।

पहले भी हमले में मारे गए थे नाविक
अमेरिका की इस कार्रवाई को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जून में अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश कर रहे गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एक टैंकर पर सैन्य हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी।

उस समय भारतीय अधिकारियों ने बताया था कि अमेरिकी सेना के पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेटेबेलो जहाज पर हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रमुख ने भी इस हमले की निंदा की थी।
विज्ञापन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड लगातार कहता रहा है कि व्यापारिक जहाजों पर हमला करने से पहले अमेरिकी सेना कई बार चेतावनी जारी करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें