फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने ड्रग तस्करी का आरोप लगा एक और नौका को बनाया निशाना, अब तक 22 हमलों में गई 87 की जान

Fri, 05 Dec 2025 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिगंटन

सार

अमेरिका ने एक बार फिर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर प्रशांत महासागर में एक छोटी नौका को निशाना बनाया है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में चार लोग मारे गए हैं। यह हमला ऐसे समय किया गया, जब अमेरिकी संसद 2 सितंबर को निशाना बनाई गई नौका के मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
us strike (File Photo) - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना की दक्षिणी कमांड ने बताया है कि उन्होंने गुरुवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में एक और नौका को निशाना बनाया है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि नौका के जरिए ड्रग तस्करी की जा रही थी। गुरुवार को किया गया हमला अमेरिकी सेना का कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में किया गया 22वां हमला है, जिसमें चार लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गुरुवार के हमले के बाद अमेरिका के ड्रग तस्करी की संदिग्ध नौकाओं को निशाना बनाने में अब तक करीब 87 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


सामने आया हमले का वीडियो
एक वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी नौका समुद्र में तेजी से जा रही है और अचानक से उसमें विस्फोट होता है और नौका आग की लपटों में घिर जाती है। यह हमला उसी दिन किया गया है, जब अमेरिकी संसद अमेरिकी सेना द्वारा 2 सितंबर को पहली बार एक छोटी नौका को निशाना बनाए जाने की जांच कर रही है। अमेरिकी सेना के एडमिरल फ्रैंक ब्रैडली गुरुवार को ही अमेरिकी सांसदों के सामने पेश हुए। 2 सितंबर के हमले में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि एडमिरल ब्रैडली ने हमले में बचे हुए लोगों को मारने के लिए फिर से हमले का आदेश दिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ब्रैडली ने डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के आदेश के बाद दूसरा हमला किया था। कानूनी जानकारों ने कहा है कि समुद्र में हमले में बचे लोगों को मारना युद्ध के कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- US: निजी फोन पर गोपनीय सैन्य जानकारी साझा कर फंसे अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ, पेंटागन रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का आरोप है कि इन नौकाओं के जरिए वेनेजुएला से अमेरिका में ड्रग तस्करी की जा रही है। ट्रंप इसे लेकर बार-बार वेनेजुएला की सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं वेनेजुएला के राष्ट्रपति का आरोप है कि अमेरिका उनके खिलाफ सैन्य अभियान कर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है। वेनेजुएला ने भी संभावित सैन्य अभियान के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें