फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक; रामास्वामी भी विवादों में

Sat, 24 Oct 2026 06:50 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले सर्वे में 50% लोगों ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नतीजों में अवैध हेरफेर की आशंका जताई। ओहायो में विवेक रामास्वामी के विज्ञापन और एपस्टीन से जुड़े आरोप भी चुनावी बहस में छाए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव में भरोसे का संकट! - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले एक ताजा सर्वे में ज्यादातर लोगों ने इस बात पर भरोसा जताया कि चुनाव के नतीजे सही होंगे। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के बारे में यह राय रखने वालों की भी कमी नहीं है कि उसकी तरफ से अवैध तरीके से नतीजों में हेरफेर की जा सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स-सिएना के सर्वे में 50% लोगों ने यह आशंका  जताई कि रिपब्लिकन अवैध तरीके से नतीजे बदलने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन


31% को डेमोक्रेट्स की तरफ से ऐसा कुछ करने की आशंका है। रिपब्लिकन की कोशिशों को लेकर 86% डेमोक्रेट्स और आधे से कुछ अधिक निर्दलीय मतदाताओं ने चिंता जताई। यह राय 12 से 19 अक्तूबर के बीच कराए गए एक सर्वे में सामने आई है।

विज्ञापन पर विवाद: भारतवंशी रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी के बचाव में उतरे ट्रंप
ओहायो राज्य में गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के एक चुनावी विज्ञापन ने सियासी घमासान मचा रखा है। इस पर रिपब्लिकन के अंदर भी फूट पड़ गई है। ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन, सीनेटर जॉन हस्टेड और अन्य कई पार्टी नेताओं ने इसे नैतिक रूप से गलत, अनावश्यक और मतदाताओं के बीच पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने बाला करार दिया है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे एक प्रभावशाली विज्ञापन बताते हुए रामास्वामी को इसे जारी रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


क्यों मचा बवाल
दरअसल इस विज्ञापन में डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एमी एक्टन की मां को शामिल किया गया है, जिसमें वह अपनी बेटी एमी एक्टन को झूठा बता रही हैं। यह विज्ञापन एमी एक्टन के बचपन के उस पारिवारिक व संवेदनशील मामले से जुड़ा है, जिसमें यौन शोषण के आरोप और कस्टडी छिनने जैसी बातें शामिल थीं।

एपस्टीन को चुनावी प्रतिद्वंद्वियों ने बनाया हथियार
कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन भी राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर प्रहार करने का प्रमुख हथियार बन गया है। ओहायो के महत्वपूर्ण सीनेट चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शेर्रड ब्राउन और रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड के बीच जारी मुकाबले में यह मुद्दा प्रमुखता से उभरा है। ब्राउन ने हस्टेड पर एपस्टीन के सह-साजिशकर्ता माने जाने वाले अरबपति कारोबारी लेस वेक्सनर से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगाया है। वहीं, हस्टेड ने ब्राउन पर एपस्टीन से जुड़े अन्य अमीर दानदाताओं से फंड स्वीकार करने का दावा किया है।

कंसास में 94 वर्ष बाद डेमोक्रेट की जीत के आसार
रिपब्लिकन के मजबूत गढ़ माने जाने वाले कंसास में 94 वर्षों में किसी डेमोक्रेट के अमेरिकी सीनेट में पहुंचने की संभावना बन रही है। हालिया सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एडम हैमिल्टन मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें