फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दौरे को लेकर ट्रंप काफी उत्सुक, अमेरिकी मीडिया ने बताया वोटरों को रिझाने की रणनीति

Sun, 23 Feb 2020 12:12 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिन के भारतीय दौरे पर आने वाले हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप भी होंगी। भारत दौरे को लेकर ट्रंप काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अपने दौरे को लेकर ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं और ट्वीट-रीट्वीट कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने इसे ट्रंप की रणनीति करार दिया है।

विज्ञापन


ट्रंप लगातार बताते आ रहे हैं कि भारत में उनका स्वागत 70 लाख लोग करेंगे। एक बार उन्होंने एक करोड़ लोगों की बात भी कही। इसके अलावा ट्रंप ने भारत के साथ एक बड़ा व्यापारिक सौदा होने के भी संकेत दिए। ट्रंप भारतीय फिल्मों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्रंप ने पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तारीफ की। उसके बाद बाहुबली फिल्म की एक संपादित वीडियो को रीट्वीट किया। माना जा रहा है कि ट्रंप अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया का भी यही मानना है। 

ट्रंप के दौरे को अमेरिकी मीडिया ने बताया रणनीति

अमेरिकी अखबार ‘द गार्जियन’ और ‘न्यूयार्क टाइम्स’ में ट्रंप के भारत दौरे को लेकर लगातार लेख छप रहे हैं। कई लेखों में ट्रंप के दौरे को व्यापार समझौते की जगह रणनीति बताया जा रहा है। कई लेखकों का दावा है कि ट्रंप 35 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी वोटरों को प्रभावित करने भारत जा रहे हैं।

विश्लेषकों ने तुष्टिकरण नीति बताया

लेखकों का कहना है कि भारतीय मूल के लोगों को प्रभावित करने के आरोप से बचने के लिए ट्रंप भारत के खिलाफ सख्त दिखने वाले कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे मूल अमेरिकी वोटरों पर कोई गलत असर न पड़े। ट्रंप के कोर वोटर ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के कट्टर समर्थक हैं। भारत के प्रति नरमी से ट्रंप को कोर वोट खिसकने का डर है। विश्लेषक कह रहे हैं कि यह ट्रंप की तुष्टिकरण नीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें