फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सैन डिएगो में नाव पलटी, तीन की मौत, नौ लापता; तलाश में जुटा तटरक्षक बल; पीड़ितों में भारतीय परिवार भी

Tue, 06 May 2025 09:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

अमेरिका में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां सैन डिएगो के तट पर सोमवार तड़के ऊंची लहरों की वजह से एक छोटी नाव पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, चार घायल हो गए और नौ अन्य लापता हैं। हादसे में भारतीय परिवार भी प्रभावित हुआ है, जिसमें एक दंपती का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उरके दो बच्चे लापता हैं। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मामले पर नजर बना रखी है।

विज्ञापन


तटरक्षक जहाज और हेलीकॉप्टर लापता लोगों की तलाश कर रहे
इस बीच मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी तटरक्षक जहाज और हेलीकॉप्टर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि चार घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है। तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि 12-फुट (3.6 मीटर) नाव पलटने से पहले कहां से आ रही थी।

सुबह करीब 6:30 बजे हादसा
सैन डिएगो शेरिफ विभाग के लेफ्टिनेंट निक बैकोरिस ने बताया कि टॉरी पाइंस स्टेट बीच पर हाइकर्स और अन्य लोगों ने सुबह करीब 6:30 बजे तट के पास एक नाव पलटते हुए देखी। बैकोरिस ने बताया, 'पास में हाइकिंग कर रहे एक डॉक्टर ने फोन करके कहा कि मैं लोगों को बीच पर सीपीआर करते हुए देख रहा हूं, मैं उस तरफ भाग रहा हूं।'  पंगास खुली नावें हैं, जिन्हें मछली पकड़ने के लिए बनाया गया है, लेकिन आमतौर पर तस्करों की ओर से इसे इस्तेमाल किया जाता है। 2023 में घने कोहरे के बीच सैन डिएगो बीच पर दो प्रवासी तस्करी नौकाएं हादसे का शिकार हुई थीं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। एक नाव सर्फ में पलट गई थी, जो अमेरिका में अब तक के सबसे घातक मानव तस्करी अभियानों में से एक था।
विज्ञापन


भारत के महावाणिज्य दूतावास का ट्वीट
सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, 'आज सुबह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास तट से दूर टॉरे पाइंस स्टेट बीच के पास नाव पलटने की दुखद घटना के बारे में जानकर हमें बहुत दुख हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, नौ लापता हो गए और चार घायल हो गए। इस त्रासदी में एक भारतीय परिवार भी प्रभावित हुआ है। दो भारतीय बच्चे लापता हैं। माता-पिता का स्क्रिप्स मेमोरियल अस्पताल ला जोला में इलाज चल रहा है। वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में प्रभावित भारतीय परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी के पीड़ितों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें