फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल: रैनसमवेयर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी पाइपलाइन का परिचालन रुका

Mon, 10 May 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, न्यूयार्क

सार

रैनसमवेयर हमले के बाद पूरे ईस्ट कोस्ट में ईंधन का परिवहन करने वाली अमेरिका की पाइपलाइन कंपनी ने अपना परिचालन रोक दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सरकार आपूर्ति संबंधी संभावित समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उपायों पर काम कर रही है और कई तरह के कदम उठाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री गीना रेमोंडो ने कहा कि इस तरह की घटना कारोबार के लिए बहुत चिंताजनक है और वह साइबर हमले की समस्या से निपटने के लिए गृह सुरक्षा मंत्री के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले से अवगत कराया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हमले से गैसोलिन की आपूर्ति और कीमतों पर प्रभाव पड़ने की आशंका तब तक कम है, जब तक कि इसके कारण पाइपलाइन को बहुत लंबे समय तक बंद न रखना पड़े।
विज्ञापन


रैनसमवेयर हमला ऐसा मालवेयर (दुर्भावना से बनाया गया सॉफ्टवेयर) होता है जो किसी कंप्यूटर सिस्टम को ब्लॉक कर देता है और उसका डेटा वापस करने या कंप्यूटर को फिर से खोल सकने के लिए फिरौती की मांग करता है। आपराधिक हैकर ऐसे साइबर हमलों को अंजाम देते हैं। कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस चीज की मांग की गई और किसने मांग की है।

कंपनी पर हुआ यह हमला अहम ढांचों के बेहद नुकसानदेह साबित होने वाले साइबर हमलों की चपेट में आने की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह प्रशासन के लिए नई चुनौती लेकर आया है जो कुछ महीने पहले हुए हैकिंग संबंधी बड़े हमलों से अब भी निपट ही रहा है।
विज्ञापन


इसमें सरकारी एजेंसियों और कॉर्पोरेशन में बड़े पैमाने पर किया गया अतिक्रमण शामिल है जिसके लिए अमेरिका ने पिछले महीने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें