फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: जब अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति को किया KISS, देखें वायरल वीडियो

Wed, 08 Feb 2023 11:38 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइडेन का संबोधन शुरू होता, इससे पहले जिल बाइडेन हॉल में आती हैं और डग एम्हॉफ के पास जाकर उनके होठों को चूमती हैं। अब इसका वीडियो और तस्वीर वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग तरह से इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति को Kiss करतीं जिल बाइडेन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संबोधन किया। करीब एक घंटे तक चले इस संबोधन के पहले कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चाएं हो रहीं हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, बाइडेन के संबोधन को सुनने के लिए सारे सदस्य हॉल में बैठे थे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी, यानी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ भी शामिल रहे। दोनों एक-दूसरे के बगल में ही बैठे थे। बाइडेन का संबोधन शुरू होता, इससे पहले जिल बाइडेन हॉल में आती हैं और डग एम्हॉफ के पास जाकर उनके होठों को चूमती हैं। अब ये वीडियो और तस्वीर वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग तरह से इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

लोगों ने क्या कहा? 
बेनी जॉनसन नाम के एक यूजर ने डग एम्हॉफ और जिल बाइडेन के वीडियो को शेयर करते हुए पूछा, क्या जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति को होठों पर चूमा? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिल बाइडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होंठों पर चूमा... कभी सोचा भी नहीं था..।' 
विज्ञापन


बाइडेन ने कई मसलों पर खुलकर रखी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कोरोना, अर्थव्यवस्था पर बात की। उन्होंने यूक्रेन मसले को लेकर रूस पर निशाना साधा और चीन पर भी जमकर बरसे। उन्होंने डेमोक्रेट और रिपब्लिकन को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अक्सर कहा जाता है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक साथ काम नहीं कर सकते, लेकिन पिछले दो वर्षों में हमने निंदकों और आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। हम काफी असहमत थे, लेकिन बार-बार डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन एक साथ आए। यदि हम (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स) पिछली कांग्रेस में एक साथ काम कर सकते हैं, तो कोई कारण नहीं है कि हम इस नई कांग्रेस में एक साथ काम नहीं कर सकते।

चीन पर क्या-क्या बोले बाइडेन? 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले कहानी ये थी कि चीन तेजी से अपनी ताकत बढ़ा रहा था और अमेरिका दुनिया में गिर रहा था। अब ये और नहीं। मैंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ साफ कह दिया है कि हम प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं। 
  • बाइडेन ने कहा, 'हम अमेरिका को मजबूत बनाने के लिए निवेश कर रहे हैं। अपने गठबंधन के लिए निवेश कर रहे हैं और अपनी उन्नत तकनीकों की रक्षा के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं। ताकि उनका इस्तेमाल हमारे खिलाफ न हो। हम दशकों में चीन या दुनिया में किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में हैं। 
  • बाइडेन ने आगे चीन को चेतावनी तक दे डाली। कहा, 'यदि चीन हमारी संप्रभुता के लिए खतरा बनता है, तो हम अपने देश की रक्षा के लिए हर वह कदम उठाएंगे जो जरूरी होगा। आइए हम सब मिलकर चीन के साथ इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करें। इसके लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। हम दुनिया भर में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले दो वर्षों में लोकतंत्र मजबूत हुआ है, कमजोर नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें