फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Israel Ties: 'इस्राइली PM को भ्रष्टाचार के मुकदमे से दोषमुक्त किया जाए', ट्रंप ने किया नेतन्याहू का समर्थन

Thu, 26 Jun 2025 08:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है। उनको इस मामले में सोमवार को अदालत में बुलाया गया है। इस पर ट्रंप ने नेतन्याहू का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-ईरान संघर्ष विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने नेतन्याहू पर चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमों को समाप्त करने का मुद्दा उठाया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के संघर्ष के बाद इस्राइल को युद्ध काल में संभालने वाले प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के मुकदमे से दोषमुक्त करना चाहिए। 
विज्ञापन


ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि मुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि इस्राइल जिसने अभी-अभी इतिहास में अपने सबसे महान क्षणों में से एक का अनुभव किया है  और जिसका नेतृत्व बीबी नेतन्याहू कर रहे हैं, अपने महान युद्धकालीन प्रधानमंत्री के खिलाफ अपनी हास्यास्पद विच हंट (संदिग्ध खोज) जारी रख रहा है। ट्रंप ने कहा कि बीबी और मैं एक साथ नरक से गुजरे हैं। इस्राइल के एक बहुत ही कठिन और शानदार दुश्मन ईरान से लड़ते हुए। बीबी अविश्वसनीय पवित्र भूमि के लिए अपने प्यार में इससे बेहतर, तेज या मजबूत नहीं हो सकता था। नहीं तो किसी और को नुकसान, शर्मिंदगी और अराजकता का सामना करना पड़ता।

ये भी पढ़ें:  'हमने ईरान के परमाणु ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया', ट्रंप ने इस्राइली रिपोर्ट का हवाला देकर दोहराया दावा
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि बीबी नेतन्याहू एक योद्धा थे। शायद इस्राइल के इतिहास में कोई अन्य योद्धा नहीं होगा।  इसका परिणाम कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। दुनिया में कहीं भी सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियारों में से एक का पूर्ण विनाश। हम सचमुच इस्राइल के अस्तित्व के लिए लड़ रहे थे और इस्राइल के इतिहास में ऐसा कोई नहीं है जिसने बीबी नेतन्याहू से ज्यादा कठिन या अधिक सक्षमता से लड़ाई लड़ी हो। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन सबके बावजूद मुझे पता चला है कि बीबी को इस लंबे समय से चल रहे मामले के लिए सोमवार को अदालत में बुलाया गया है। यह राजनीति से प्रेरित मामला है। जिस व्यक्ति ने इतना कुछ दिया है उसके लिए इस तरह की तलाशी मेरे लिए अकल्पनीय है। वह इससे कहीं बेहतर के हकदार हैं। बीबी नेतन्याहू का मुकदमा तुरंत रद्द किया जाना चाहिए या एक महान नायक को माफी दी जानी चाहिए, जिसने राज्य के लिए इतना कुछ किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शायद ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं जानता हूं जो बीबी नेतन्याहू की तुलना में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, मेरे साथ बेहतर तालमेल में काम कर सकता था। यह संयुक्त राज्य अमेरिका ही था जिसने इस्राइल को बचाया था और अब यह संयुक्त राज्य अमेरिका ही होगा जो बीबी नेतन्याहू को बचाएगा। न्याय का यह उपहास बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

13 जून को इस्राइल ने ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए थे हमले
यह सब तब हुआ जब इस्राइल ने 13 जून को ईरान की परमाणु और सैन्य जगहों पर हमला किया। इसके जवाब में, ईरान ने इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। फिर अमेरिका ने भी दोनों के युद्ध में एंट्री ली और ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए। 

ये भी पढ़ें:  इस्राइल से युद्धविराम के बाद तेल प्रतिबंध में ईरान को मिलेगी ढील! ट्रंप की मंशा क्या?
विज्ञापन


ट्रंप की युद्धविराम की घोषणा के बाद इस्राइल ने फिर किया हमला
ट्रंप ने ईरान और इस्राइल के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा की। यह तब हुआ जब ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में कतर और ईरान में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया था। हालांकि, ट्रंप की घोषणा के कुछ देर बाद ही इस्राइली वायु सेना (IAF) ने तेहरान के उत्तर में एक ईरानी रडार ठिकाने पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने इस्राइल पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट में दी गई। 

युद्धविराम तोड़ने पर ट्रंप ने जताई थी नाराजगी
दोनों देशों द्वारा युद्धविराम तोड़ने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि दोनों देश इतने लंबे समय से लड़ रहे हैं कि अब उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं।  ट्रंप ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए इस्राइल को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा, जैसे ही हमने समझौता किया, इस्राइल ने इतने ज्यादा बम गिरा दिए, जितने मैंने पहले कभी नहीं देखे थे। बाद में ट्रंप ने एयर फोर्स वन से इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और उनसे बहुत सख्त और सीधी भाषा में बात की। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक और पोस्ट किया, सारे विमान वापस लौट जाएंगे और ईरान की ओर एक दोस्ताना 'प्लेन वेव' (विमान से हाथ हिलाकर दोस्ताना अभिवादन करना) करेंगे। किसी को चोट नहीं पहुंचेगी, संघर्षविराम लागू है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें