ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर इजरायल के इशारे पर युद्ध लड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, अमेरिकी और ईरानी दोनों पक्षों के खून-खराबे के लिए इस्राइल जिम्मेदार हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका ने इस्राइल की ओर से जंग चुनी है। उन्होंने कहा कि तथाकथित ईरानी खतरे जैसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
रुबियो ने क्या कहा?
रुबियो ने कहा था कि वॉशिंगटन को जानकारी थी कि उसका सहयोगी इस्राइल कार्रवाई करने वाला है और आशंका थी कि तेहरान क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बलों पर जवाबी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, 'हमें पता था कि इजराइल कार्रवाई करेगा। हमें यह भी मालूम था कि इससे अमेरिकी बलों पर हमला हो सकता है। अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती तो हमें अधिक हताहत झेलने पड़ते।'
क्या बोले ईरानी के विदेश मंत्री?
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अराघची ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'रुबियो ने वही बात स्वीकार की जो हम सब जानते थे। अमेरिका ने इस्राइल के पक्ष में अपनी मर्जी से युद्ध छेडा है। ईरान से जुडा कोई तथाकथित खतरा कभी था ही नहीं। अमेरिकी और ईरानी दोनों का खून इस्राइल समर्थक विचारधारा के कारण बहा है। अमेरिकी जनता इससे बेहतर की हकदार है और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।'