फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने नए पोस्ट से चौंकाया: फोटो में US के हवाई हमले, जहाज पर ईरानी झंडा; स्पैनिश शब्द- Adios के मायने क्या?

Sun, 24 May 2026 06:15 PM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़ा नया सोशल मीडिया पोस्ट किया है। ट्रंप ने विध्वंसक तस्वीर के साथ स्पैनिश भाषा का शब्द- Adios लिखा है। ईरान के साथ समझौते की अटकलों के बीच ट्रंप ने जो नया पोस्ट किया है, इसमें ईरान का झंडा और हवाई हमले में तबाह जहाजों को देखा जा सकता है। क्या है इसके मायने? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
ट्रंप ने ईरान से जुड़े पोस्ट में लिखा अलविदा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया है। ट्रुथ सोशल पर साझा इस पोस्ट में ट्रंप ने स्पैनिश मूल के शब्द- Adios का इस्तेमाल किया है। एडियोस शब्द का शाब्दिक अर्थ 'अलविदा' है।शब्दकोष के अर्थ के मुताबिक अंग्रेजी भाषा में adios को कभी-कभी अनौपचारिक और सहज तरीके से अलविदा कहने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, स्पैनिश में इस शब्द का इस्तेमाल विदाई के भाव या कम समय या अस्थायी विदाई से जुड़ी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


ट्रंप ने नए पोस्ट में तस्वीर के साथ क्या लिखा?
चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर ट्रंप के इस बयान के मायने क्या हैं? नेटिजन्स इस पर कयास लगाना शुरू कर चुके हैं। ट्रंप ने एडियोस लिखने के साथ जो तस्वीर साझा की है, वह एआई जनित लग रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी इस तस्वीर में अमेरिकी विमान के माध्यम से हवाई हमले भी दिखाए गए हैं। इस विध्वंसक तस्वीर में ईरानी झंडा भी देखा जा सकता है। अब दोनों देशों के बीच करीब 12 हफ्ते से जारी जंग के बीच इसके कूटनीतिक मायने समझना टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन


ट्रंप के इस बयान से पहले समझौते की खबरें भी आईं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलविदा यानी एडियोस लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट भारतीय समयानुसार रविवार शाम करीब पौने छह (5.42) बजे किया। इस पर नेटिजन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। करीब 40 मिनट में इसे 700 से अधिक यूजर्स रिपोस्ट कर चुके हैं। इस पोस्ट को 2.75 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस ताजा पोस्ट से पहले रविवार सुबह ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबरें भी सामने आई थीं। इसके मुताबिक दोनों देश होर्मुज खोलने पर सहमति के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Peace Talks: होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल

समझौते में 60 दिनों का युद्धविराम विस्तार भी

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच हफ्तों से चल रही वार्ता अब एक समझौते के करीब पहुंच गई है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले इस समझौते में 60 दिवसीय युद्धविराम का विस्तार शामिल हो सकता है। हाल ही में ईरान और पाकिस्तान ने अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी बातचीत में प्रगति होने के संकेत दिए थे, जिससे इस समझौते पर सहमति बनने की संभावना नजर आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें