फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉशिंगटन में ट्रंप के अफसरों पर 'डर्टी बम' हमले की साजिश?: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा; व्हाइट हाउस सतर्क

Tue, 17 Nov 2026 08:24 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि ईरान ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को डर्टी बम या रासायनिक हथियार से निशाना बनाने के विकल्प तलाश रहा है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने फिलहाल किसी विश्वसनीय खतरे से इनकार किया है।
विज्ञापन
डर्टी बम हमले की आशंका, अमेरिकी एजेंसियां सतर्क - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए वॉशिंगटन डीसी में 'डर्टी बम' या रासायनिक हथियार से हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन की रिपोर्ट में सात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले सप्ताह से संभावित हमले से निपटने के लिए आकस्मिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हालांकि, अमेरिकी व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि फिलहाल देश के भीतर किसी विश्वसनीय खतरे की जानकारी नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने कहा कि प्रशासन सभी संभावित खतरों पर लगातार नजर रख रहा है।

विज्ञापन


डर्टी बम हमले की आशंका, अमेरिकी एजेंसियां सतर्क
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी में ईरान की ओर से संभावित ठिकानों और निशाने पर रखे जाने वाले लोगों का जिक्र है। इस मामले को लेकर हाल के दिनों में कई उच्चस्तरीय बैठकें भी हुई हैं। इनमें चर्चा की गई कि अगर ईरान अमेरिका के भीतर किसी असामान्य हथियार से हमला करता है तो उससे कैसे निपटा जाएगा।

एक अमेरिकी अधिकारी ने इन तैयारियों को एहतियाती कदम बताया। वहीं, एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों के बीच इस बात पर अभी भी चर्चा जारी है कि ईरान के पास ऐसी कार्रवाई करने की क्षमता और इरादा है या नहीं।
विज्ञापन


क्या होता है डर्टी बम, परमाणु बम से कितना अलग?
डर्टी बम ऐसा विस्फोटक उपकरण होता है, जिसमें पारंपरिक विस्फोटक के साथ रेडियोधर्मी पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर परमाणु विस्फोट करना नहीं, बल्कि विस्फोट के जरिए रेडियोधर्मी पदार्थ फैलाकर दहशत और प्रदूषण पैदा करना होता है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि परमाणु हथियार बनाने की तुलना में डर्टी बम तैयार करना आसान हो सकता है। सीएनएन से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह का कोई भी हथियार आतंक फैलाने का माध्यम है, न कि सटीक हमले का।

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की सुरक्षा बढ़ाई गई
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईरान से जुड़े संभावित खतरों के कारण अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को एहतियात के तौर पर सैन्य आवास में स्थानांतरित कर दिया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पहले भी ईरान की ओर से मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कथित कोशिशों की जांच करती रही हैं। इनमें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कथित साजिश भी शामिल थी।

रासायनिक हथियारों के आरोपों को ईरान ने किया खारिज
ईरान ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज किया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश किसी भी परिस्थिति में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को पूरी तरह अवैध मानता है। उन्होंने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। हालांकि, ईरान के बयान में डर्टी बम से जुड़ी खुफिया जानकारी पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की गई।

दूसरी ओर, अमेरिकी अधिकारी पश्चिम एशिया में तैनात अपने सैनिकों के खिलाफ ईरान की ओर से संभावित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की आशंकाओं की भी समीक्षा कर रहे हैं। इसमें यह जांचा जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों और राजनयिक कर्मचारियों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और जरूरी प्रशिक्षण मौजूद हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें