फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व: भारतवंशी प्रोफेसर को US में सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान, TAMEST ने दिया अवॉर्ड, तमिलनाडु से जुड़ी है जड़ें

Mon, 26 Feb 2024 08:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर और प्रोफेसर अशोक वीरराघवन मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे पुरस्कार प्राप्त करके बहुत खुशी हुई है। 
विज्ञापन
अशोक वीराराघवन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर और प्रोफेसर अशोक वीरराघवन को टेक्सास के सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। वीरराघवान को इंजीनियरिंग में एडिथ और पीटर ओ'डोनेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टेक्सास एकेडमी ऑफ मेडिसिन, इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (TAMEST) राज्य के उभरते शोधकर्ताओं को यह पुरस्कार प्रदान करता है। टामेस्ट के अनुसार, वीरराघवान राइस यूनिवर्सिटी के जॉर्ज आर. ब्राउन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। यह पुरस्कार उन्हें इमेजिंग तकनीक के विकास के लिए दिया गया है, जो अदृश्य को दृश्यमान बनाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पुरस्कार राज्य के चिकित्सा, इंजीनियरिंग, जैविक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार में बेहतर काम करने वाले शोधकर्ताओं को प्रतिवर्ष दिया जाता है। बता दें, वीरराघवान मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे पुरस्कार प्राप्त करके बहुत खुशी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें