फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: बच्चे को बचाने की कोशिश में समुद्र में डूबा भारतीय मूल का युवक; जानिए कैसे हुआ हादसा

Mon, 05 Jun 2023 06:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बताया जा रहा है कि व्यक्ति को तैरना नहीं आता था, वह अपने बच्चे को बचाने के लिए पानी में गया था। उसकी मदद के लिए एक और शख्स पानी में गया था। उसने किसी तरह बच्चे को किनारे की ओर धकेला, लेकिन तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया। 
विज्ञापन
पानी में डूबते बच्चे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 12 साल के बेटे को बचाने के कोशिश में भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति श्रीनिवास मूर्ति जोनालगदा अपने नाबालिग बच्चे को सांता क्रूज काउंटी के पैंथर स्टेट बीच पर घुमाने ले गए थे। यहां उनका बच्चा समुद्र किनारे खेलने लगा। थोड़ी देर बाद ही वह लहर के साथ गहरे पानी में पहुंच गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना पिछले सोमवार की है। व्यक्ति को तैरना नहीं आता था, वह अपने बच्चे को बचाने के लिए पानी में गया था। उसकी मदद के लिए एक और शख्स पानी में गया था। उसने किसी तरह बच्चे को किनारे की ओर धकेला, लेकिन तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उनका परिवार असहाय होकर पूरा मंजर देखता रहा। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कैलिफोर्निया हाइवे पैट्रोल हेलीकॉप्टर के जरिए उसे बाद में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे को बचाने में श्रीनिवास की मदद करने वाला व्यक्ति सुरक्षित पानी से निकलने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें