फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में ये भारतवंशी सांसद, पार्टी के खिलाफ दिया वोट

Fri, 18 Sep 2026 10:16 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अपनी पार्टी की लाइन से अलग जाकर समर्थन में वोट दिया। बिल में रूसी तेल-गैस के बड़े खरीदारों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रावधान है, जिससे भारत और चीन प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी सांसद कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति एकमात्र सांसद थे। जिन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग हटकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के पक्ष में वोट दिया। 58 डेमोक्रेट सांसदों ने उस विधेयक के पक्ष में मतदान किया, जिसमें रूसी तेल और गैस के शीर्ष पांच खरीदारों को 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इस कदम से भारत और चीन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा कितने भारतीय सदस्य हैं? 
प्रतिनिधि सभा में छह भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं, जो सभी डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, अमी बेरा, थानेदार और सुहास सुब्रमण्यम ने पार्टी लाइन का पालन करते हुए उस विधेयक के खिलाफ मतदान किया जो रूस से यूरेनियम की अमेरिकी खरीद को प्रतिबंधों के दायरे से छूट देता है। बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग ऑफ रशिया एंड ईरान एक्ट' 262-159 के अंतर से पास हो गया। 

यूक्रेनी समर्थक समूह से मुलाकात की
कृष्णमूर्ति, जिन्होंने मार्च में अमेरिकी सीनेट प्राइमरी का चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे। अगले साल जनवरी में प्रतिनिधि सभा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इलिनोइस के कांग्रेसी सदस्य ने बुधवार को होने वाले मतदान से पहले एक यूक्रेनी समर्थक समूह से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद क्या बोला? 
उन्होंने बुधवार को 'इलिनोइस यूक्रेन एक्शन' के सदस्यों से मिलने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यूक्रेन के लोग अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए बहादुरी से संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका को उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। मैं इलिनोइस के यूक्रेनी समुदाय का आभारी हूं कि वे इस समर्थन को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

कृष्णमूर्ति उन मुखर भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों में से हैं जो अक्सर प्रवासी सदस्यों को सार्वजनिक पद की दौड़ में शामिल होने और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें