फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ह्यूस्टन में तीन शव मिलने के बाद सीरियल किलर की अफवाह फैली, लोग डरे; दलदली जगह से मिल रही लाशें

Mon, 29 Dec 2025 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के ह्यूस्टन में सीरियल किलर की अफवाह से लोग डरे हुए हैं। इस अफवाह की वजह है शहर के दलदली इलाकों में लगातार शवों का मिलना। इस साल अब तक 34 शव बरामद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
ह्यूस्टन में सीरियल किलर की अफवाह - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ह्यूस्टन के बफेलो बायू इलाके में इस सप्ताह तीन शव बरामद किए गए हैं, जिसके बाद से ह्यूस्टन में सीरियल किलर की अफवाह फैल गई है और स्थानीय लोग डरे हुए और परेशान हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ह्यूस्टन में सीरियल किलर की अफवाह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। हालांकि जांच अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीरियल किलर की अफवाह का कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन


हाल के समय में कई शव बरामद हुए
गौरतलब है कि ह्यूस्टन में शव मिलने की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं बल्कि इस साल सितंबर में भी ह्यूस्टन की दलदली भूमि से पांच शव निकाले गए थे। उसके बाद भी इलाके में सीरियल किलर की अफवाह ने जोर पकड़ा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले साल ह्यूस्टन के स्थानीय जलमार्गों से 35 शव बरामद किए गए थे और इस साल अब तक 34 शव मिल चुके हैं।  

जांच एजेंसी ने सीरियल किलर की अफवाहों को किया खारिज
ह्यूस्टन के लोगों का कहना है कि इतनी संख्या में शव मिल रहे हैं तो कोई तो है, जो लोगों को मार रहा है। वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि एक जगह पर शव मिलना ही अपराध का संकेत नहीं है। उनका कहना है कि हो सकता है कि शव मिलने की वजह दुर्घटनाएं, नशा या आत्महत्या हो सकती है। टेक्सास में सीरियल किलर की अफवाह फैलने की शुरुआत तब हुई, जब हाल के वर्षों में लेडी बर्ड झील से सिर्फ तीन वर्षों में कम से कम 19 शव बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China-Taiwan: ताइवान पर दबाव बनाने की तैयारी में चीन, सीमा पर कर रहा सैन्य अभ्यास; क्या है ड्रैगन की योजना?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें