फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डेमोक्रेटिक पार्टी से शैनन टेलर, रिपब्लिकन से जॉन मैकगायर उम्मीदवार; आम चुनाव में किससे होगी टक्कर?

Wed, 05 Aug 2026 08:00 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रिचमंड।

सार

अमेरिका के वर्जीनिया में हुए पार्टी चुनाव में शैनन टेलर और ट्रंप समर्थक जॉन मैकग्वायर ने अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट हासिल कर लिया है। जानें आम चुनाव में दोनों नेताओं के बीच कैसी होगी टक्कर और क्यों इस मुकाबले पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
शैनन टेलर, जॉन मैकगायर - फोटो : एक्स/ शैनन टेलर, जॉन मैकगायर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी वकील शैनन टेलर ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर हुए चुनाव में जीत दर्ज की। अब वह अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के पहले संसदीय क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से आम चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


अब आम चुनाव में शैनन टेलर का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा सांसद रॉब विटमैन से होगा। वर्जीनिया का यह पहला संसदीय क्षेत्र आम तौर पर रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जिसका बड़ा हिस्सा रिचमंड शहर के आसपास के इलाकों में है। लेकिन साल 2025 में डेमोक्रेटिक पार्टी की गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्गर ने यहां जीत दर्ज की थी।
 
क्या डेमोक्रेटिक पार्टी जीत दोहरा पाएगी?
डेमोक्रेटिक पार्टी इस साल के चुनाव में इस सीट को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का लक्ष्य आम चुनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) पर फिर से नियंत्रण हासिल करना है।
विज्ञापन


सात उम्मीदवारों वाले इस प्राथमिक चुनाव में शैनन टेलर को पार्टी के बड़े नेताओं का समर्थन मिला था। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव अभियान चलाने वाले संगठन और वर्जीनिया के कई डेमोक्रेटिक नेताओं का समर्थन मिला, जिनमें गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्गर भी शामिल हैं। टेलर ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में अपने काम को प्रमुखता से रखा। 

टेलर के एजेंडे में क्या है?
उन्होंने कहा कि अगर वह चुनी जाती हैं, तो वॉशिंगटन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कदम उठाएंगी। इसके तहत सांसदों के शेयर खरीदने-बेचने पर रोक लगाने और पूर्व सांसदों के जीवनभर केंद्र सरकार के सामने किसी कंपनी या संस्था की ओर से पैरवी (लॉबिंग) करने पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेंगी।

शैनन टेलर पिछले 14 वर्षों से रिचमंड के उपनगरीय इलाके हेनरिको काउंटी में सरकारी वकील (कॉमनवेल्थ्स अटॉर्नी) के रूप में काम कर रही हैं। चुनाव प्रचार के लिए धन जुटाने के मामले में उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों से कहीं अधिक पैसा इकट्ठा किया।

ट्रंप समर्थक मैकग्वायर को फिर मिला मौका?
रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन मैकगायर ने मंगलवार को अपनी पार्टी के अंदर हुए चुनाव में जीत हासिल की। इसके साथ ही वह अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के पांचवें संसदीय क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: US में राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश! ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर शख्स गिरफ्तार, पुलिस क्या बोली?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले जॉन मैकगायर ने अपनी पार्टी के अंदर हुए चुनाव में मेलानी लुसेरो को हराया। अब वह आम चुनाव लड़ेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भी उम्मीदवार चुनने के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। इस चुनाव में पूर्व सांसद टॉम पेरीएलो को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


क्या टॉम पेरीएलो दे पाएंगे कड़ी टक्कर?
मध्य वर्जीनिया के इस संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव में जॉन मैकगायर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दो साल पहले हुए आम चुनाव में उन्होंने 57 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी का मानना है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी टॉम पेरीएलो को उम्मीदवार बनाती है, तो वह कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें