आखिरकार लंबे जद्दोजहद के बाद अमेरिका ने चीन पर उइगरों और अन्य मुस्लिम संगठनों के साथ जबरन काम कराने को लेकर कानून लागू कर दिया है, अब चीन की मनमनी खत्म हो जाएगी। शिनजियांग क्षेत्र उइगरों पर चीन लगातार शोषण कर रहा था।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उइगर और अन्य मुस्लिम समूहों पर दबाव डालकर श्रम करवाने वाले नियमों को रोकने के लिए कानून पारित किया है। सदन में वोटिंग के बाद कानून लागू किया गया है। 428-1 के भारी बहुमत से " उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम" का खुलकर समर्थन किया गया। अब इसे सीनेट के पास भेजा जाएगा। वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मुहर लग जाएगी। बता दें कि चीन झिंजियांग में दुर्व्यवहार से इनकार करता है, लेकिन अमेरिकी सरकार और कई अधिकार समूहों का कहना है कि बीजिंग वहां नरसंहार कर रहा है।
विज्ञापन
इस बिल के पास होने जाने से शिनजियांग से मैन्युफैक्चर हुए सामान पर रोक लगाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ चीनी सरकार ने उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए डिटेनशन कैम्पस बनाए हुए हैं।