अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी इमिग्रेशन नीति को लेकर इतने सख्त कैसे हो गए? ट्रंप प्रशासन के नए एलान के तहत यात्रा प्रतिबंध के दायरे को बढ़ाकर और पांच देशों को इसमें शामिल किया गया है। कुल मिलाकर अब तक 30 से ज्यादा ऐसे देश हो गए, जहां के नागरिक अब अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते। यहां समझिए ट्रंप ने यात्रा पतिबंध का दायरा क्यों बढ़ाया और सूची में कौन-कौन से देशों का नाम शामिल है?
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन पर सख्ती करते हुए अपने ट्रैवल प्रतिबंध का दायरा और अधिक बढ़ा दिया है। अब यह पाबंदी 30 से ज्यादा देशों पर लागू हो गई है। यह फैसला थैंक्सगिविंग वीकेंड के दौरान दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोलीबारी के मामले में एक अफगान नागरिक की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। बता दें कि इससे पहले जून में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह रोक लगाने और सात देशों पर आंशिक पाबंदी लगाने का एलान किया था। ऐसे में अब अब इस सूची को और बड़ा कर दिया गया है।
मामले में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि जिन देशों पर ट्रैवल बैन लगाया गया है, वहां भ्रष्टाचार बहुत ही ज्यादा है, पहचान और नागरिक दस्तावेज भरोसेमंद नहीं हैं, आपराधिक रिकॉर्ड की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती, कई लोग वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुक जाते हैं, कुछ देश अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार करते हैं और कई जगह सरकार व सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिससे यात्रियों की ठीक से जांच करना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- कैसा होगा भारत-इथियोपिया संबंधों का भविष्य: PM मोदी ने पेश किया रोडमैप; इन तीन अहम क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग